किसिंग सीन से सांविका का इनकार
दरअसल 'जस्ट टू फिल्मी' के साथ बातचीत करते हुए सांविका ने खुलासा किया कि सीजन 4 में उनका और सचिव जी का एक किसिंग सीन प्लान किया गया था, जिसे लेकर वो काफी अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ये सीन पहले एक कार में फिल्माया जाना था, लेकिन उन्होंने मेकर्स से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में जब उन्हें इस सीन की जानकारी दी गई, तो वो थोड़ी हिचकिचाईं लेकिन तुरंत कुछ नहीं बोला। बाद में जब डायरेक्टर ने खुद इस बारे में बात की, तब उन्होंने दो दिन का समय लेकर इस पर सोचने का फैसला किया। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने इसे लेकर पोस्ट शेयर किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Actresses: पर्दे पर 'मां' का दमदार किरदार निभा चुकीं ये अभिनेत्रियां, रियल में भी हैं मजबूत सिंगल मॉम्स
परिवार की क्या प्रतिक्रिया
हालांकि, सांविका ने ये भी बताया कि उन्होंने अभी तक सीजन 4 को पूरी तरह से देखा नहीं है। जब उनसे उनके परिवार की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पैरेंट्स उन्हें समझते हैं और हर फैसले में उनका साथ देते हैं। इस मुद्दे पर उनका कोई खास डिस्कशन अभी तक नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें:
Panchayat 4: विकास भैया की पत्नी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, ऐसे लुक में पहले कभी नहीं देखा होगा
हिट है 'सचिव जी' और 'रिंकी' की जोड़ी
फैंस के बीच रिंकी और सचिव जी की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। हालांकि सीरीज में रोमांस को अब तक सीमित रखा गया था, लेकिन चौथे सीजन में इस रिश्ते को एक नई दिशा देने की कोशिश की गई, जो कि सांविका की सहजता और फैसले के चलते थोड़ी बदली हुई नजर आई।