संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का दिया हवाला
पल्लवी जोशी ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में आगे कहा, ‘सत्य को भी संरक्षण की आवश्यकता है। राष्ट्रपति महोदया, मैं किसी फिल्म के लिए कोई उपकार नहीं, बल्कि कला के लिए, सत्य के लिए, मां भारती की आत्मा के लिए बिना किसी भय के बोलने की जगह चाहती हूं। आप मेरी अंतिम आशा हैं। कृपया हमारे संवैधानिक अधिकार की रक्षा करें और द बंगाल फाइल्स को पश्चिम बंगाल में शांतिपूर्वक रिलीज होने दें।’
यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में दो कंटेस्टेंट्स आपस में भिड़े, मृदुल तिवारी का हाल देखकर दुखी फैंस
'द बंगाल फाइल्स' के बारे में
‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में पल्लवी जोशी, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और मिथुन चक्रवर्ती प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।