स्मृति ने दी शादी टूटने की जानकारी
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना ने लगभग एक ही समय पर जानकारी दी कि उनकी शादी टूट गई है। इंस्टाग्राम पर स्मृति मंधाना ने लिखा 'मुझे यह स्पष्ट करना होगा कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं समाप्त करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की विनती करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से आगे बढ़ने का समय दें।'
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना
- फोटो : इंस्टाग्राम@palash_muchhal
शादी को लेकर पलाश ने किया पोस्ट
इसके बाद पलाश ने लिखा 'मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।'
क्या है पूरा मामला?
ख्याल रहे कि स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की 23 नवंबर को शादी होने वाली थी। शादी से ठीक पहले स्मृति के पिता की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद पलाश की तबीयत खराब हो गई। इसकी वजह से कथित तौर पर दोनों की शादी टल गई। इसके बाद पलाश मुछाल के कथित चैट वायरल हुए। सोशल मीडिया पर अटकलें लगीं कि दोनों की शादी कथित चैट की वजह से टली। दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। इसके बाद अफवाहें फैलीं कि दोनों 7 दिसंबर को शादी करने वाले हैं। इस पर स्मृति के भाई ने बताया कि दोनों की शादी होल्ड पर है।