फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari: इस वजह से अपनी लव लाइफ को सीक्रेट रखना चाहती हैं पलक, इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ता है नाम

Sat, 26 Apr 2025 05:18 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palak Tiwari On Love Life: पलक तिवारी ने अपनी लव लाइफ को लेकर बात की और बताया कि आखिर क्यों वो अपनी निजी बातों को प्राइवेट रखना चाहती हैं।
विज्ञापन
किंग रैपर के साथ नजर आएंगी पलक तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@palaktiwarii
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी का नाम अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जाता है। दोनों की डेटिंग की खबरें बी-टाउन का हॉट टॉपिक बनी रहती हैं। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर कोई बात नहीं की। इस बीच अब अभिनेत्री पलक तिवारी ने कहा कि वो नहीं चाहतीं कि उनकी लव लाइफ चर्चा का केंद्र बने या उसको लेकर चर्चाएं हों।

पलक नहीं चाहती लव लाइफ काम पर हावी हो

विज्ञापन

अपनी आगामी फिल्म ‘भूतनी’ के प्रमोशन में जुटीं अभिनेत्री पलक तिवारी ने हाल ही में अपनी लव लाइफ को लेकर बात की। फिल्मफेयर के साथ हालिया बातचीत में पलक ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी लव लाइफ के बारे में बात करना क्यों पसंद नहीं है। अभिनेत्री ने कहा, “अपने करियर के इस पड़ाव पर मैं नहीं चाहती कि मेरी रोमांटिक लाइफ या मेरी लव लाइफ हावी हो जाए या बातचीत का विषय बने, जब मैं अभी अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही हूं। जब कोई व्यक्ति बहुत कुछ करना चाहता है तो यह उसे हेडलाइन तक सीमित कर देता है।”

इसलिए रखती हैं चीजों को प्राइवेट
पलक ने आगे कहा, “मैं नहीं चाहती कि कोई और उन मामलों पर राय रखे, जिनके बारे में मैं ज्यादा सोचती हूं या जो मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि रिश्ता। इसलिए मैं चीजों को निजी रखना पसंद करती हूं।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: ‘करियर की शुरूआत में मुझे बदकिस्मत कहा जाता था’, श्रुति हासन ने किया खुलासा

1 मई को रिलीज होगी ‘द भूतनी’
पलक तिवारी जल्द ही फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आएंगी। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, आसिफ खान और निक भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस हॉरर कॉमेडी को सिद्धांत सचदेव ने लिखा और निर्देशित किया है।

यह खबर भी पढ़ें: Esha Deol: 'प्यारे मोहन' के सेट पर एशा ने अमृता राव को क्यों मारा था थप्पड़? वर्षों बाद तोड़ी चुप्पी, बताई वजह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें