पलक ने कॉन्सर्ट की दी जानकारी
पलक ने अपने त्रिपुरा के कॉन्सर्ट का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- '25,000 दिल। एक उद्देश्य। मेरे लिए हर कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत नहीं होता — यह नन्हीं जानें बचाने का एक माध्यम होता है। आपका प्यार ही मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है। हमेशा आभारी। हमेशा किसी नेक वजह के लिए।
फैंस ने पलक को किया सपोर्ट
पलक के इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया। फैंस ने उनका आभार जताया। साथ ही कुछ ने तो ये तक कह दिया कि वो भूल जाएंगे कि पलाश उनका भाई है और उन्हें नेक काम के लिए हमेशा सपोर्ट करेंगे। एक फैन ने लिखा- 'चलो भूल जाते हैं कि इनका एक भाई पलाश भी है और इन्हें नेक काम के लिए सपोर्ट करते हैं।'