फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलाश-स्मृति की शादी टलने के बाद बहन पलक की पहली पोस्ट, लोगों ने कुछ इस तरह किया सपोर्ट

Mon, 01 Dec 2025 12:51 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Palak Muchhal First Post Amid Wedding Postponed: स्मृति मंधाना के साथ पलाश की शादी टलने के बीच उनकी बहन और गायिका पलक मुछाल ने अपने कॉन्सर्ट को लेकर एक पोस्ट साझा किया है। इसी पोस्ट पर कई लोगों ने रिएक्शन्स दिए हैं। 
विज्ञापन
पलक और पलाश-स्मृति मंधाना - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगीतकार पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी पिछले कई दिनों से लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। दोनों की शादी धूमधाम से 24 नवंबर को होने वाली थी लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के चलते शादी को टाल दिया गया। इसी बीच पलाश का नाम कोरियोग्राफर के साथ भी जोड़ा गया। ऐसी खबरें आई कि पलाश स्मृति को धोखा दे रहे थे, हालांकि इस बात की आधिकारिक तौर पर कहीं पर भी पुष्टि नहीं हो पाई।  
विज्ञापन


पलक ने पोस्ट किया साझा
सिंगर पलक मुछाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने अपने कॉन्सर्ट को लेकर फैंस को जानकारी दी है। पलक के इस पोस्ट पर उनके फैंस की तरफ से कई रिएक्शन्स मिले हैं। कई लोगों ने उन्हें अपना समर्थन दिया है। सोशल मीडिया पर चल रही नेगेटिविटी के बीच पलक मुछाल को फैंस का काफी सपोर्ट देखने को मिला है। 
 
विज्ञापन

पलक ने कॉन्सर्ट की दी जानकारी
पलक ने अपने त्रिपुरा के कॉन्सर्ट का एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- '25,000 दिल। एक उद्देश्य। मेरे लिए हर कॉन्सर्ट सिर्फ संगीत नहीं होता — यह नन्हीं जानें बचाने का एक माध्यम होता है। आपका प्यार ही मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है। हमेशा आभारी। हमेशा किसी नेक वजह के लिए।

फैंस ने पलक को किया सपोर्ट
पलक के इस पोस्ट पर फैंस ने उन्हें जमकर सपोर्ट किया। फैंस ने उनका आभार जताया। साथ ही कुछ ने तो ये तक कह दिया कि वो भूल जाएंगे कि पलाश उनका भाई है और उन्हें नेक काम के लिए हमेशा सपोर्ट करेंगे। एक फैन ने लिखा- 'चलो भूल जाते हैं कि इनका एक भाई पलाश भी है और इन्हें नेक काम के लिए सपोर्ट करते हैं।'



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें