फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sumeera Rajput Death: शादी से इनकार पर पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर की हत्या, बेटी का दावा- 'मां को जहर दिया गया'

Sat, 26 Jul 2025 08:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pakistani TikToker Sumeera Rajput Death: पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और टिकटॉक स्टार सुमीरा राजपूत की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। उनका शव संदिग्ध परिस्थियो में पाया गया है। सुमीरा की बेटी का दावा है कि शादी से इनकार पर मां को जहर दिया गया।
विज्ञापन
पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर सुमीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध परिस्थितियो में हत्या कर दी गई है। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान में टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब एक और टिकटॉक स्टार और इन्फ्लुएंसर सुमीरा राजपूत की कथित तौर पर हत्या कर दी गई है। सुमीरा का शव सिंध के घोटकी जिले के बागो वाह इलाके स्थित अपने घर से मिला है। इन्फ्लुएंसर की बेटी का दावा है कि उन्हें जहर दिया गया। 

विज्ञापन

एक आरोपी को हिरासत में लिया गया
सुमीरा की 15 वर्षीय बेटी का दावा है कि कुछ लोग उसकी मां पर शादी का दबाव बना रहे थे। शादी से इनकार करने पर उसकी मां को जबरन जहर खिलाया गया। सुमीरा की बेटी भी कंटेंट क्रिएटर है और सोशल मीडिया पर अच्छी फैन-फॉलोइंग है। फिलहाल बेटी के बयान के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

जहरीली गोलियां देकर मारने का आरोप
सुमीरा की बेटी का आरोप है कि जबरन शादी के दबाव में उनकी मां को जहर दिया गया। दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल जांच जारी है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। जियो न्यूज के अनुसार, सुमीरा राजपूत की 15 वर्षीय बेटी, ने आरोप लगाया, 'संदिग्धों ने सुमीरा को जहरीली गोलियां दीं, जिससे उनकी मौत हो गई'। सिंध के घोटकी जिले में हुई इस घटना ने क्षेत्र में लैंगिक हिंसा और जबरन विवाह को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा
घोटकी जिले के पुलिस अधिकारी अनवर शेख ने बेटी के दावे की पुष्टि की, लेकिन कहा कि अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि कहीं इसमें कोई गड़बड़ी तो नहीं है। घोटकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुहम्मद अनवर खेतान ने कहा, 'समीरा राजपूत का पोस्टमार्टम किया गया है, जिससे पता चला है कि उसकी मौत जहर के कारण हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें