‘मैं वापस आऊंगा’ की टीम और अटारी बॉर्डर
- फोटो : सोशल मीडिया
फैन ने की इम्तियाज से बात
फैन ने आगे लिखा लिखा, 'मैं तेजी से बॉर्डर की ओर भागा और एक दोस्त ने मुझे जीरो पॉइंट तक पहुंचने में मदद की। यह वह जगह है जहां भारतीय और पाकिस्तानी मिल सकते हैं, बात कर सकते हैं, अभिवादन कर सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे को छू नहीं सकते। वहां पहुंचते ही मैंने घुंघराले सफेद बाल वाले व्यक्ति को देखा। बिना एक पल गंवाए मैं चिल्लाया- इम्तियाज... इम्तियाज... मुझे लगता है कि वह घबराकर पीछे मुड़े।' उन्होंने इम्तियाज से बात भी की। फैन ने इम्तियाज से बताया कि पाकिस्तान में उनकी फिल्में पसंद की जाती हैं।
फिल्म की स्टारकास्ट
आपको बता दें कि 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित फिल्म 'मैं वापस आउंगा' उस समय के दर्द को दिखाती है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।