फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iman Esmail: अब प्रभास की 'पाकिस्तानी' हीरोइन का पंगा, दिल्ली में पैदा हुई फौजी अफसर की बेटी का दिलचस्प मामला

Mon, 07 Apr 2025 04:43 PM IST
सिराजुद्दीन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

Iman Esmail: पुलवामा हमले के बाद से ही पाकिस्तान के कलाकारों के लिए भारत में काम करना मुश्किल हो गया है। प्रभास की फिल्म 'फौजी' में पाकिस्तानी मूल की एक्ट्रेस ने काम किया है। इसलिए फिल्म के लिए संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
इमानवी - फोटो : इंस्टाग्राम @imanvi1013
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर मुंबई में बने विरोध के माहौल के बाद साउथ सिनेमा की तेजी से बन रही फिल्म 'फौजी' के लिए भी नया संकट खड़ा हो गया है। फिल्म की हीरोइन पाकिस्तान मूल की है और सूत्र बताते हैं कि फिल्म और टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन (इफ्टडा) तक भी ये बात पहुंचा दी गई है। 
विज्ञापन


Trending Videos

इफ्टडा अध्यक्ष अशोक पंडित ने हाल ही में फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। उनका कहना रहा है कि पुलवामा हमले के बाद चूंकि किसी पाकिस्तानी कलाकार ने भारत की धरती पर हुए इस आतंकी हमले की निंदा नहीं की है, लिहाजा हिंदी सिनेमा में पाकिस्तान के कलाकारों से ‘असहयोग’ जारी रहेगा। फवाद खान की सुपरहिट पंजाबी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट’ भी इसी के चलते भारत में अब तक रिलीज नहीं हो सकी है।
Charak: 'द केरल स्टोरी' के निर्देशक ने फिल्म 'चरक' को लेकर किया बड़ा एलान, हासिल की ये उपलब्धि
 

गौरतलब है कि फिल्म ‘फौजी’ की हीरोइन इमान इस्माइल ने अपना स्क्रीन नेम ‘इमानवी’ रखा है। वह सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं। पाकिस्तान के फौजी अफसर इकबाल इस्माइल खान की बेटी इमान इस्माइल का जन्म भारत में उस समय हुआ जब उनके पिता अपनी पत्नी के साथ भारत आए हुए थे। आठ साल की होने के बाद से वह अमेरिका के कैलीफोर्निया में रह रही हैं। 

रेखा, माधुरी दीक्षित और वैजयंतीमाला की फिल्में देख देखकर नृत्य सीखने वाली इमानवी की फिल्म ‘फौजी’ में प्रभास लीड रोल में हैं, इसके अलावा हनु राघवपुडी निर्देशित इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। मशहूर फिल्म निर्माण कंपनी मैत्री मूवी मेकर्स निर्मित ये फिल्म एक ऐसे योद्धा की कहानी जो युद्ध को लेकर समाज की सोच बदल देता है। 
Tahira Kashyap: दोबारा कैंसर का पता चलने के बाद बॉलीवुड सितारे बढ़ा रहे ताहिरा का हौसला, जानिए किसने क्या कहा?
 
विज्ञापन

प्रभास इन दिनों अपनी इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने में तेजी से लगे हुए हैं और इसके बाद उन्हें संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ की शूटिंग भी पूरी करनी है। प्रभास की दो और फिल्में ‘सालार 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी 2’ पर भी तेजी से काम चल रहा है। उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘राजा साब’ का भविष्य अधर में हैं, इसकी रिलीज हाल ही में अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें