पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत की खबर सामने आई तो उसके पिता ने शव लेने से इंकार कर दिया था। अब वह इस बात को गलत बता रहे हैं। साथ ही अपनी बेटी की मौत को लेकर भी शक जता रहे हैं। वह हुमैरा की मौत को नेचुरल मानने को तैयार नहीं है। एक लोकल पाकिस्तानी टीवी चैनल को हुमैरा के माता-पिता ने इंटरव्यू दिया है, जिसमें हुमैरा से जुड़े कई राज भी खोले हैं।
हुमैरा का शव लेने से नहीं किया इंकार
एक लोकल पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में हुमैरा के पिता डॉ. असगर कहते हैं, ‘यह बात सच नहीं है कि हमने हुमैरा शव लेने से इनकार कर दिया। मैंने लीगल प्रोसेस पूरा होने के बाद अपने बेटे को हुमैरा का शव लेने के लिए कराची भेजा था। दरअसल, पोस्टमार्टम का प्रोसेस अभी पूरा नहीं हुआ था तो हमें इंतजार करना पड़ा।’
ये खबर भी पढ़ें:
Humaira Asghar: 10 लाेगों को भेजा एक ही मैसेज, नहीं मिला जवाब; हुमैरा की पासवर्ड वाली डायरी से खुलेंगे कई राज
बेटी की मौत पर जताया शक
हुमैरा असगर के पिता आगे कहते हैं, ‘मैं खुद कराची नहीं गया लेकिन मुझे लगता है कि मेरी बेटी के साथ कुछ बुरा हुआ है। उसका शव उल्टे मुंह पड़ा मिला था और फ्लैट के दरवाजों की हालत संदिग्ध लग रही थी। जिसने भी उसे नुकसान पहुंचाया है, शायद उसे खुदा का खौफ नहीं है।’ हुमैरा के माता-पिता एक तरफ एक्ट्रेस की माैत पर शक जता रहे हैं, वहीं सिंध पुलिस की तारीफ भी करते हैं। उनका कहना है कि पुलिस जिम्मेदारी से अपना काम कर रही है।
फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं थी
हुमैरा असगर के पिता ने यह भी बताया कि उनकी बेटी को कोई फाइनेंशियल प्रॉब्लम नहीं थी। वह कहते हैं, ‘हुमैरा की इनकम अच्छी थी और फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी। हमें उसके कमरे से महंगी ड्रेसेस मिलीं जो उसने कभी पहनी ही नहीं थी। अगर उसने किराया या बिजली का बिल नहीं चुकाया था, तो यह उसकी मृत्यु के बाद ही हुआ होगा।’
हुमैरा के पिता आगे कहते हैं, ‘हुमैरा अपने काम में पूरी तरह व्यस्त रहती थी और गरीब बच्चों की देखभाल करती थी। उसने कभी परिवार की प्रॉपर्टी में अपना हिस्सा नहीं मांगा। वह ऐसी बातें करने वाली लड़की नहीं थी।’ हुमैरा के पिता ने यह भी बताया कि परिवार की मर्जी से वह शोज बिजनेस में शामिल हुई थी। साथ ही इनके रिश्ते में कोई अनबन नहीं थी, हुमैरा अक्सर माता-पिता से मिलने आती थी, उनके कॉन्टैक्ट में रहती थी।