फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humaira asghar: चर्चा में रहती थीं PAK एक्ट्रेस हुमैरा असगर, परिवार ने नाता तोड़ा; हुआ दर्दनाक अंत

Fri, 11 Jul 2025 08:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक चर्चित पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया। नाम, शोहरत और पैसा होने के बावजूद आखिर में इस एक्ट्रेस का अंत दर्दनाक हुआ। जानिए, हुमैरा असगर के करियर और निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।  
विज्ञापन
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक खबर सामने आई कि कराची के अपार्टमेंट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर मृत मिलीं। पुलिस को जब शव मिला तो वह काफी हद तक सड़ चुका था। पुलिस ने हुमैरा के परिवार से संपर्क किया मगर उन्होंने एक्ट्रेस का शव लेने से इंकार कर दिया है। इस बात ने लोगों को हैरान कर दिया। जानिए, कैसे शुरू हुआ था हुमैरा असगर का एक्टिंग करियर का सफर? और परिवार ने क्यों हुमैरा से दूरी बनाई?  

विज्ञापन


मॉडलिंग-एक्टिंग में एक्टिव रहीं हुमैरा 
हुमैरा का जन्म लाहौर में हुआ। एक्टिंग में करियर बनाने से पहले उन्होंने वजुएल एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स में ट्रेनिंग ली थी। करियर की शुरुआत हुमैरा ने माॅडलिंग से की। इसके बाद हुमैरा ने पाकिस्तानी टीवी सीरियल में काम करना शुरू किया। वह ‘बेनाम’, ‘चल दिल मेरे’,’अहसान फरामोश’ और ‘लाली’ जैसे सीरियल्स में नजर आई। टीवी सीरियल के अलावा हुमैरा को फिल्मों में भी देखा गया। वह साल 2015 में एक पाकिस्तानी फिल्म ‘लव वैक्सीन(2019)’ में भी नजर आईं। सीरियल, फिल्मों में काम करके हुमैरा ने खूब नाम और पैसा कमाया। वह परिवार से अलग कराची के एक अपार्टमेंट में लगभग सात साल से रह रही थीं। 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
रियलिटी शो से मिली पॉपुलैरिटी
जिस तरह से भारत में ‘बिग बॉस’ शो आता है, वैसे ही पाकिस्तान में भी एक रियलिटी शो ‘तमाशा घर’ दर्शकों के बीच चर्चित है। इस रियलिटी शो का हिस्सा बनकर हुमैरा असगर काफी पॉपुलर हुईं। सोशल मीडिया पर भी हुमैरा काफी एक्टिव रहती थी। इंस्टाग्राम पर अपने प्रोफाइल में हुमैरा खुद को एक्ट्रेस लिखा करती थीं। साथ ही हेल्थ, फिटनेस से जुड़े वीडियो भी वह शेयर करती थीं। हुमैरा के इंस्टाग्राम पर सात लाख फॉलोअर्स हैं। 
विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हुमैरा असगर - फोटो : इंस्टाग्राम@humairaaliofficial
परिवार ने क्यों नाता तोड़ा 
हाल ही में हुमैरा असगर का शव उसके कराची वाले अपार्टमेंट में मिला। शव सड़ने की कगार पर आ चुका है। हुमैरा की मौत को नेचुरल बताया जा रहा है। हाल ही में पुलिस ने जब हुमैरा के परिवार से संपर्क किया किया तो उसके पिता ने एक्ट्रेस का शव लेने से इंकार कर दिया। पिता का कहना था कि उन्होंने कई साल पहले हुमैरा से अपना नाता तोड़ लिया। आखिर परिवार वालों ने हुमैरा से रिश्ता क्यों तोड़ा इस की जानकारी साफ तौर पर सामने नहीं आई। मगर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि हुमैरा का एक्टिंग की फील्ड में आना, परिवार को पसंद नहीं था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें