फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hania Aamir: पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपूर्वा मुखीजा का किया समर्थन, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Wed, 09 Apr 2025 02:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hania Aamir: हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा का समर्थन किया है। अपूर्वा को मिल रही धमकियों पर हानिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
विज्ञापन
अपूर्वा मुखीजा और हानिया आमिर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा ने 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लोगों द्वारा दी गई धमकियों के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए थे। अब इस पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने उनका बचाव किया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा। 

विज्ञापन


हानिया आमिर ने शेयर किया पोस्ट
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस स्टोरी में उन्होंने अपूर्वा मुखीजा के करीबी दोस्त सूफी मोतीवाला का एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो में सूफी ने अपूर्वा पर अभद्र टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हानिया ने स्टोरी पर ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए लिखा कि इन लोगों के लिए नरक में खास जगह होगी। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: 'कुणाल के वीडियो शेयर करने वालों पर सरकार ने नहीं की सख्ती', बॉम्बे HC ने खारिज की जनहित याचिका

किस बात पर हानिया आमिर ने किया अपूर्वा का समर्थन?
‘द रिबेल किड’ नाम से मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा इस साल फरवरी में शुरू हुए 'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद को लेकर मुश्किलों में फंसी हुई थीं। विवाद शुरू होने के ठीक दो महीने बाद बीते दिन मंगलवार को अपूर्वा ने दो पोस्ट शेयर किए, जिसमें उन्हें धमकी देने वाले सैकड़ों कमेंट और संदेशों के स्क्रीनशॉट शामिल थे। पोस्ट में उन पर एसिड अटैक, जान से मारने जैसी धमकियां मिली थीं। इसी से संबंधित हानिया आमिर ने अपूर्वा का समर्थन किया है। 

यह खबर भी पढ़ें: Saif Ali Khan: कारोबारी, पत्रकार और ड्राइवर से भिड़ चुके सैफ अली खान, इस निर्देशक ने एक्टर को मारा था थप्पड़

क्या था पूरा विवाद? 
समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से पूरे देश में उनका विरोध होने लगा, फिर समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया पर कठोर कार्यवाई हुई। हालांकि, इस विवाद को लेकर रणवीर इलाहाबादिया माफी भी मांग चुके हैं। इसी शो के दौरान अपूर्वा मुखीजा पर भी शो में अश्लील टिप्पणी करने के लिए उन्हें भारी विरोध करने का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम से सारी पोस्ट हटा थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें