फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padmaavat Re Release: आगे खिसकी 'पद्मावत' की री-रिलीज, अब इस दिन सिनेमाघरों में दोबारा धूम मचाएगी फिल्म

Thu, 23 Jan 2025 11:49 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पद्मावत अपनी सातवीं वर्षगांठ के मौके पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने की योजना बना रही थी। पहले यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को फिर से रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। 
विज्ञापन
फिल्म पद्मावत का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम:bhansaliproductions
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय लीला भंसाली की ब्लॉकबस्टर फिल्म पद्मावत अपनी सातवीं वर्षगांठ के मौके पर सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने की योजना बना रही थी। पहले यह फिल्म 24 जनवरी, 2025 को फिर से रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। इससे दर्शकों को इस मास्टरपीस की भव्यता को थिएटर में देखने का एक और मौका मिलेगा।

विज्ञापन

 

इस दिन फिर रिलीज होगी फिल्म
हालांकि, दर्शक 24 जनवरी को फिल्म को फिर सिनेमाघरों में देखने के लिए उत्साहित थे, लेकिन निर्माताओं ने इसकी री-रिलीज को टाल दिया है। हालांकि, फिल्म की मूल रिलीज तारीख 25 जनवरी, 20218 है। अब यह फिल्म 6 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में भी दोबारा रिलीज होगी। फिल्म में  दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

फिल्म की कहानी
पद्मावत गौरव, वीरता और जुनून की एक महाकाव्य कहानी है। यह 1303 ई. में मध्यकालीन भारत में घटित होती है। महारावल रतन सिंह की गौरवशाली पत्नी, रानी पद्मावती उत्तर-पश्चिम भारत में चित्तौड़ के समृद्ध साम्राज्य का गौरव हैं। वह अपनी असाधारण सुंदरता और न्याय की अपनी मजबूत भावना के लिए प्रसिद्ध हैं। हिंदुस्तान के सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी को उनकी अद्भुत सुंदरता के बारे में अफवाहें सुनने को मिलती हैं।
विज्ञापन

फिल्म के कलाकारों के किरदार
रानी पद्मावती को पकड़ने के प्रयास में एक तानाशाह सुल्तान और उसकी सेना ने मध्यकालीन भारत के एक धनी राज्य पर हमला किया। रानी पद्मावती के समर्पित पति महारावल रतन सिंह अपनी मातृभूमि और अपनी प्यारी पत्नी की गरिमा की रक्षा के लिए अपने बहादुर सैनिकों को इकट्ठा करते हैं। लोगों ने दीपिका पादुकोण को रानी की भूमिका के लिए, रणवीर सिंह को खिलजी की भूमिका के लिए और शाहिद कपूर को राजा रतन सिंह की भूमिका के लिए सराहा।
Abhishek Bachchan: माता-पिता को भगवान का दर्जा देते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- ईश्वर से पहले उनके पास जाता हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें