इन कलाकारों के नाम का हुआ एलान
इन कलाकारों को भी किया जाएगा सम्मानित
इस बार के पद्म पुरस्कारों में कलाकारों का जलवा देखने को मिला है। मलयालत स्क्रीनराइटर-डायरेक्टर वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण प्रदान करने का एलान किया गया है। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता अशोक सराफ, थिएटर कलाकार बैरी जॉन, गायक जसपिंदर नरूला और ग्रेमी विजेता संगीताकार रिकी केज को पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
कला के क्षेत्र में इन्हें भी मिलेगा पुरस्कार
कला के क्षेत्र से कुछ अन्य पद्म पुरस्कार विजेताओं में कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम, जतिन गोस्वामी, अद्वैत चरण गडनायक, अच्युत रामचंद्र पालव, अश्विनी भिड़े देशपांडे, बेगम बटूल, भरत गुप्त, भेरू सिंह चौहान, दुर्गा चरण रणबीर, फारूक अहमद मीर, गोकुल चंद्र दास, गुरुवयूर दोराई, हरजिंदर सिंह श्रीनगर वाले, हसन रघु, जोयनाचरण बाथरी, के ओमानकुट्टी अम्मा, मदुगुला नागफनी सरमा, महाबीर नायक, मिरियाला अप्पाराव (मरणोपरांत), नरेन गुरुंग, निर्मला देवी, पी दत्चनमूर्ति, पंडी राम मंडावी, परमार लवजीभाई नागजीभाई, राधाकृष्णन देवसेनापति, रणेंद्र भानु मजूमदार, रतन कुमार परिमू, श्याम बिहारी अग्रवाल , तेजेंद्र नारायण मजूमदार, थियाम सूर्यमुखी देवी, वासुदेव कामथ, वेलु आसन और वेंकप्पा अम्बाजी सुगतेकर के नाम भी शामिल हैं।