पाबित्रा मार्गेरिटा ने अपनी कॉलेज की पढ़ाई टेक्सटाइल में ही की है। अब वह यूनियन मिनिस्टर स्टेट टेक्सटाइल हैं। हाल ही में उन्होंने भारतीय पहनावे और परिधानों के लिए अपना प्यार दिखाया। भारत मंडपम में शिलॉन्ग के डिजाइनर डेनियल की बनाई ड्रेस को पहना। पाबित्रा मार्गेरिटा ने इस मौके पर कहा कि यह उनके लिए गर्व करने वाला क्षण है।
ट्वीटर पर जानकारी दी
पाबित्रा मार्गेरिटा ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा- ‘अपनी पहचान को पहनना एक गर्व का क्षण होता है। इस मौके पर एरी सिल्क की विविधता को ऑडियंस ने देखा है।’ उन्होंने अपनी स्टेज पर वॉक करती हुई तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की है। इस मौके पर उन्होंने एरी सिल्क का बनाया हुआ शॉल भी पहना हुआ था। मिनिस्टर ने इस मौके पर इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री की तारीफ की। इस शो को अर्थलूम द थ्रेड ऑफ हैरिटेज नाम दिया गया। इस आयोजन का मकसद बहुत ही खास रहा है।
पुराने दिनों को याद किया
आगे पाबित्रा मार्गेरिटा कहते हैं कि उन्हें अपनी कॉलेज के दिन याद आ गए। लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने कहा कि लाइमलाइट हमारे बुनकरों को मिलनी चाहिए। वे इसके पूरे हकदार हैं।
क्या है शो का उद्देश्य
भारत टेक्स 2025 का मकसद टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बदलना है। जिससे यह क्षेत्र तरक्की करे और आगे बढ़े। इस मंच के जरिए भारतीय परिधानों की विरासत को शो केस किया गया है। साथ ही नई इनोवेशन पर भी काम करने पर जोर दिया गया है। इसके अलावा टेक्सटाइल इंडस्ट्री को भविष्य के हिसाब से तैयार करना भी इस मंच का मकसद है। यह कार्यक्रम 14-17 फरवरी तक आयोजित किया गया।