सैयारा (Saiyaara)
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' 12 सितंबर यानी आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक संगीतकार और एक लेखक की है, जो गहरे रिश्ते में बंधते हैं, लेकिन लेखक की अल्जाइमर बीमारी उनके प्यार की सबसे बड़ी कसौटी बन जाती है।
ये खबर भी पढ़ें:
Uorfi Javed: ‘बुरे कर्मों का फल है’, पोस्ट पर भद्दे कमेंट करने वालों को उर्फी जावेद ने दिया तगड़ा जवाब
टेम्पेस्ट (Tempest)
कोरियाई ड्रामा टेम्पेस्ट 10 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। इसमें एक पूर्व राजनयिक एक ऐसे षड्यंत्र का खुलासा करता है, जो कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिरता को हिला सकता है। राजनीतिक थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प साबित होगा।
मैटेरियलिस्ट्स (Materialists)
डकोटा जॉनसन, क्रिस इवांस और पेड्रो पास्कल जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म मैटेरियलिस्ट्स 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिल्म एक महत्वाकांक्षी न्यूयॉर्क की मैचमेकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद अपनी लव लाइफ को लेकर जद्दोजहद करती दिखाई देती है।