फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases This Weekend: रजनीकांत की 'कुली' से लेकर 'सैयारा' तक, ओटीटी पर धमाका करने आईं कई फिल्में-सीरीज

Thu, 11 Sep 2025 11:47 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस वीकेंड कंटेंट की कमी नहीं है। रोमांटिंक-थ्रिल से लेकर कॉमेडी-एक्शन तक, चलिए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितंबर का दूसरा हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास साबित होने जा रहा है। रोमांस से भरे ड्रामे, हाई-ऑक्टेन एक्शन और हल्की-फुल्की कॉमेडी, हर तरह का कंटेंट आपके मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर हाजिर होगा। आइए जानते हैं इस वीकेंड किस दिन और किस प्लेटफॉर्म पर क्या कुछ देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

कुली - फोटो : एक्स
कुली (Coolie)
निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म 'कुली' 11 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नागार्जुन और आमिर खान नजर आ रहे हैं। कहानी एक बोर्डिंग हाउस मालिक देव के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने दोस्त की संदिग्ध मौत की जांच करता है और उसे एक खतरनाक स्मगलिंग गैंग से भिड़ना पड़ता है।

सैयारा - फोटो : एक्स
सैयारा (Saiyaara)
अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' 12 सितंबर यानी आज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। मोहित सूरी निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक संगीतकार और एक लेखक की है, जो गहरे रिश्ते में बंधते हैं, लेकिन लेखक की अल्जाइमर बीमारी उनके प्यार की सबसे बड़ी कसौटी बन जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Uorfi Javed: ‘बुरे कर्मों का फल है’, पोस्ट पर भद्दे कमेंट करने वालों को उर्फी जावेद ने दिया तगड़ा जवाब

टेम्पेस्ट (Tempest)
कोरियाई ड्रामा टेम्पेस्ट 10 सितंबर को जियोहॉटस्टार पर रिलीज हुआ है। इसमें एक पूर्व राजनयिक एक ऐसे षड्यंत्र का खुलासा करता है, जो कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिरता को हिला सकता है। राजनीतिक थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए यह बेहतरीन विकल्प साबित होगा।

मैटेरियलिस्ट्स (Materialists)
डकोटा जॉनसन, क्रिस इवांस और पेड्रो पास्कल जैसे बड़े सितारों से सजी फिल्म मैटेरियलिस्ट्स 13 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी। फिल्म एक महत्वाकांक्षी न्यूयॉर्क की मैचमेकर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो खुद अपनी लव लाइफ को लेकर जद्दोजहद करती दिखाई देती है।
विज्ञापन

डू यू वाना पार्टनर - फोटो : इंस्टाग्राम- अमेजन प्राइम
डू यू वाना पार्टनर (Do You Wanna Partner)
दो दोस्तों की पार्टनरशिप और शराब के कारोबार में कदम रखने की हिम्मत दिखाने वाली सीरीज़ डू यू वाना पार्टनर 12 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। कहानी उनके सपनों, चुनौतियों और नियम तोड़ने वाली यात्राओं पर आधारित है।

द रॉन्ग पेरिस (The Wrong Paris)
'द रॉन्ग पेरिस' 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। यह रोमांटिक कॉमेडी एक ऐसी महिला की कहानी है जो डेटिंग शो में शामिल होती है, सोचती है कि यह पेरिस (फ्रांस) में शूट हो रहा है, लेकिन बाद में उसे पता चलता है कि लोकेशन पेरिस, टेक्सास है।

वुल्फ किंग सीजन 2 (Wolf King Season 2)
लोकप्रिय सीरीज वुल्फ किंग का दूसरा और अंतिम सीजन 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दर्शकों के सामने  आ गया है। इसमें ड्रू फेरन अपने लोगों को बचाने और दुश्मनों से आखिरी लड़ाई लड़ने के लिए अपनी गद्दी हासिल करने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें