फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Releases: सस्पेंस-थ्रिल से लेकर एक्शन-रोमांस तक, इस वीकेंड एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी ये फिल्में-सीरीज

Fri, 05 Sep 2025 01:03 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Weekend: इस वीकेंड ओटीटी पर कई फिल्में और शोज रिलीज हो रहे हैं। चलिए जानते हैं दर्शकों को इस वीकेंड क्या कुछ देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन की दुनिया में हर हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कुछ नया देखने को मिलता है। सिनेमा हॉल में जहां इन दिनों ‘वॉर 2’, ‘कुली’ और ‘परम सुंदरी’ जैसी फिल्में दर्शकों को देखने को मिल रही हैं, वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी दर्शकों के लिए ताजा कंटेंट की भरमार है। हॉरर, क्राइम-थ्रिलर, एक्शन और ड्रामा- हर जोनर के दर्शकों को इस वीकेंड अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

फिल्म 'आंखों की गुस्ताखियां' - फोटो : X
'आंखों की गुस्ताखियां'
विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जुलाई में सिनेमाघरों में आई थी और अब यह 5 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर देखी जा सकेगी। खास बात यह है कि यह शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म है। हालांकि थिएटर्स में ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई थी।

फिल्म 'मालिक' - फोटो : X
‘मालिक’
क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘मालिक’ 5 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हो गई है। थिएट्रिकल रिलीज के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ये फिल्म रिलीज हो चुकी है।

फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' रिव्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@bajpayee.manoj
'इंस्पेक्टर जेंडे'
मनोज बाजपेयी और जिम सर्भ स्टारर ‘इंस्पेक्टर जेंडे’ नेटफ्लिक्स पर 5 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में मनोज बाजपेयी पुलिस अफसर माधुकर बापूराव जेंडे के किरदार में हैं, जो एक खतरनाक अपराधी (जिम सर्भ) का पीछा करता है।

ये खबर भी पढ़ें: Ahaan Panday: पिता के साथ गणपति के दर्शन करने पहुंचे अहान पांडे, 'सैयारा बॉय' ने फैंस संग खिंचवाई सेल्फी

‘जूनियर’
कीर्ति रेड्डी, श्रीलीला और जेनेलिया देशमुख की मौजूदगी वाली साउथ फिल्म ‘जूनियर’ भी 5 सितंबर से अमेज़न प्राइम पर स्ट्रीम हो चुकी है। पारिवारिक मनोरंजन चाहने वालों के लिए यह फिल्म खास रहेगी।

‘घाटी’
तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी ‘घाटी’ के जरिए ओटीटी पर वापसी कर रही हैं। यह फिल्म ड्रग ट्रैफिकिंग और सिस्टम में छिपे सच को उजागर करती है। निर्देशक कृष जगर्लामुड़ी ने इसे एक्शन और सामाजिक संदेश के संतुलन के साथ पेश किया है। यह भी 5 सितंबर को प्राइम वीडियो पर आ गई है।

‘कायत्तम’
क्राइम-थ्रिलर के चाहने वालों के लिए मलयालम वेब सीरीज ‘कायत्तम’ दिलचस्प होगी। इंस्पेक्टर एंटोनियो जॉर्ज की कहानी, एक रहस्यमयी मौत और उसके पीछे छिपी साजिश पर आधारित यह सीरीज 5 सितंबर को जी 5 पर स्ट्रीम हो रही है।
विज्ञापन

राइज एंड फॉल - फोटो : एक्स
‘राइज एंड फॉल’
बिजनेस जगत की चर्चित शख्सियत अशनीर ग्रोवर इस वीकेंड ‘राइज एंड फॉल’ नाम का रियलिटी शो होस्ट कर रहे हैं। शो में प्रतिभागियों की किस्मत पलभर में बदलती नजर आएगी। अर्जुन बिजलानी, धनश्री वर्मा, किकू शारदा और कुब्रा सैत जैसे सितारे इसमें दिखाई देंगे। यह 6 सितंबर से एमएक्स प्लेयर पर आएगा।

भारतीय कंटेंट के अलावा अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए भी सरप्राइज है। अमेरिकी वेब सीरीज ‘द पेपर’ 5 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर आ गई है। वहीं, हॉलीवुड स्टार मार्क रफैलो की क्राइम ड्रामा सीरीज ‘टास्क’ 7 सितंबर से स्ट्रीम होगी।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें