ग्राउंड जीरो बॉक्स ऑफिस
- फोटो : X
इमरान हाशमी की ‘ग्राउंड जीरो’ से थ्रिल का धमाका
इमरान हाशमी स्टारर ‘ग्राउंड जीरो’ सिनेमाघरों में रिलीज के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आ चुकी है। ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें सेना के एक जवान की कहानी दिखाई गई है जो दुश्मनों के बीच अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से एक बड़ी लड़ाई लड़ता है। जो लोग इसे बड़े पर्दे पर मिस कर चुके थे, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है घर बैठे एक जबरदस्त थ्रिलर का मजा लेने का।
ये खबर भी पढ़ें:
Sitaare Zameen Par: फिल्म को लेकर सलमान ने आमिर खान पर लगाया बड़ा आरोप? बोले- ‘मैंने हां कह दी, फिर मुझे…’
जासूसी के रहस्य में लिपटी ‘डिटेक्टिव शेरदिल’
बोमन ईरानी, बनिता संधू और दिलजीत दोसांझ जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ भी 20 जून को जी5 पर स्ट्रीम हो गई है। यह फिल्म एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री और जांच के दौरान सामने आने वाले रहस्यों से भरपूर है। अगर आपको रहस्यमयी कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपकी वीकेंड प्लेलिस्ट में जरूर शामिल होनी चाहिए।
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2
- फोटो : इंस्टाग्राम@netflix_in