फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: इस सप्ताह ओटीटी पर होगा 'घमासान', क्रांति की मशाल लेकर निकलेंगे 'सिरफिरे', क्या-क्या होगा खास?

Mon, 07 Sep 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Releases This Week: नए वीक की शुरुआत हो गई है। कुछ नई फिल्में और सीरीज की आमद होगी। जानिए क्या-क्या है इस बार लिस्ट में?
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में इन दिनों फिल्म 'हनुमान अंश' की खूब चर्चा हो रही है। इसके अलावा 'मिर्जापुर द मूवी' भी आ गई है। 'हैवान' इस सप्ताह थिएटर में आने वाली है। वहीं, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी इस वीक खूब घमासान होने वाला है। जानिए क्या-क्या है इस बार ओटीटी के पिटारे में?

विज्ञापन

'द रिवोल्यूशनरीज' - फोटो : सोशल मीडिया
द रिवोल्यूशनरीज
आगामी वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' इस सप्ताह रिलीज होगी। यह सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और भारत के स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठभूमि पर बनाई गई है। निखिल आडवाणी निर्देशित यह ऐतिहासिक ड्रामा सीरीज 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, जेसन शाह, पाओली डैम और टोटा रॉय चौधरी भी महत्वपूर्ण किरदार अदा करेंगे। 

घमासान - फोटो : सोशल मीडिया
घमासान
इस वीक फिल्म 'घमासान' भी रिलीज होने जा रही है। अरशद वारसी और तिग्मांशु धूलिया अभिनीत फिल्म एक कुख्यात डाकू महाराज और एसटीएफ अधिकारी आदित्य की कहानी पर आधारित है। दर्शक इसे 11 सितंबर से जी5 पर देख पाएंगे। बता दें कि फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। अभिनेता अरशद वारसी इस फिल्म में डाकू की भूमिका में नजर आएंगे। 

जंगल टेल्स विद मोगली - फोटो : सोशल मीडिया
जंगल टेल्स विद मोगली
ओटीटी पर इस वीक आपको मोगली की कहानी भी देखने को मिलेगी। एनिमेटिड सीरीज 'जंगल टेल्स विद मोगली' जो रिलीज हो रही है। इसे बच्चों के साथ देख सकते हैं। यह सीरीज 12 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

चुंबक - फोटो : सोशल मीडिया
चुंबक
इस वीक वेब सीरीज चुंबक भी रिलीज होने वाली है। इसमें मोहल्ले में आस-पड़ोस के घरों के बीच के पारिवारिक और आत्मीय रिश्तों को दिखाया जाएगा। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी जोशी और हेली शाह समेत कई सितारे हैं। इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर 10 सितंबर से होगा। 

फौदा सीजन 5 - फोटो : सोशल मीडिया
फौदा सीजन 5
अगर साइकोलॉजिकल पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज देखना का मन है तो इस वीक 'फौदा सीजन 5' आपके लिए है। यह सीरीज 08 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह सीरीज 07 अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हुए हमलों के दो साल बाद की घटनाओं पर आधारित है।

द परफेक्ट लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
द परफेक्ट लाइफ
यह एक सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीरीज है। इसमें एक मिस्ट्री देखने को मिलेगी। दरअसल, एक की अचानक मौत हो जाती है। इसके बाद चार परफेक्ट कपल एक-दूसरे पर ही शक करने लगते हैं। यह सीरीज 10 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

अली बाबा और 40 भूत - फोटो : सोशल मीडिया
अली बाबा और 40 भूत
भूतों की रहस्यमयी कहानियों पर बनी वेब सीरीज 'अली बाबा और 40 भूत' 11 सितंबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इसमें आशा नेगी और विशाल वशिष्ठ हैं। दरअसल, यह सीरीज 40 एपिसोड की है। 11 सितंबर से हर शुक्रवार को इसके चार नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें