फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: 'क्वीन' से 'तीन तिगाड़ा' तक, इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज

Mon, 16 Nov 2026 08:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • OTT Release This Week: नवंबर महीने के शुरुआती दो वीक ओटीटी रिलीज के मामले में बेहद खास रहे।
  • अब तीसरे वीक भी काफी कुछ दिलचस्प है। एक्शन-थ्रिलर से लेकर रोमांटिक तक, हर जॉनर की फिल्में-सीरीज मिलेंगी।
  • 16 नवंबर से 22 नवंबर तक ओटीटी पर क्या कुछ होगा रिलीज? देखिए लिस्ट
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में फिल्म 'रामायण' कमाल कर रही है। देश ही नहीं, दुनियाभर में यह कमाल दिखा रही है। वहीं, ओटीटी पर भी बीते हफ्ते फेस्टिव वीक में कई अच्छी फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। अब तीसरे वीक में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या खास होगा? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया
क्वीन
यह पॉलिटिकल ड्रामा शो है। इसे मंगेश कंठाले ने बनाया है। उन्होंने ही निर्देशन किया है। सीरीज में शगुन शर्मा, कर्तव्य यादव, जाकिर हुसैन और श्रुती सेठ अहम भूमिकाओं में हैं। इसे दर्शक 16 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे। यह सीरीज एक ताकतवर राजनीतिक परिवार, धोखे और सत्ता के खेल के खिलाफ एक महिला के संघर्ष पर आधारित है।

मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया
मिस्टर एंड मिसेज ऑफिस
यह रोमांटिक कॉमेडी सीरीज है। इसका निर्देशन अब्दुल कबीज ने किया है। यह 18 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। बता दें कि यह एक वर्कप्लेस कॉमेडी और रोमांटिक सीरीज है। इसकी कहानी एक ऐसे शादीशुदा जोड़े पर आधारित है, जो घर पर पति-पत्नी हैं, लेकिन ऑफिस में अजनबी बनकर काम करते हैं। दोनों अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं।

मैडेन - फोटो : सोशल मीडिया
मैडेन
अगर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में आपकी दिलचस्पी है तो यह आपके लिए है। 'मैडेन' एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी मशहूर अमेरिकी फुटबॉल कोच और कमेंटेटर जॉन मैडेन के जीवन पर आधारित है। दर्शक इसे 18 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

दे विल किल यू - फोटो : सोशल मीडिया
दे विल किल यू
यह एक एक्शन-हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जो 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। किरिल सोकोलोव निर्देशित 'दे विल किल यू' को आप 20 नवंबर से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इसमें जाजी बीट्ज, पेट्रीसिया आर्क्वेट, टॉम फेल्टन और हीथर ग्राहम अहम भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन

तीन तिगाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
तीन तिगाड़ा
यह रोमांटिक ड्रामा वेब सीरीज भी इस वीक की लिस्ट में शामिल है। इसे दर्शक 20 नवंबर 2026 से जी5 पर देख सकेंगे। राजीव राज निर्देशित इस सीरीज में प्रसन्ना बिष्ट, दानिश रजवी और अदिति सारंगधर जैसे सितारे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें