फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT Release: इस वीक ओटीटी पर लगेगा रोमांस और थ्रिल का छौंका; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Mon, 17 Aug 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Release This Week: बीता सप्ताह ओटीटी पर काफी खास रहा। देशभक्ति की थीम पर आधारित कई फिल्मों और सीरीज की आमद रही। इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या खास होगा रिलीज? जानिए
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में 'बंटवारा 1947' सज गई है। 'आवारापन 2' भी खूब शानदार कलेक्शन जुटा रही है। वहीं, ओटीटी पर भी बीते सप्ताह काफी बहार रही। आज सोमवार से नया वीक शुरू हो गया है। ओटीटी पर सिनेमा देखने वालों को इस प्लेटफॉर्म की नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार होगा। क्या-क्या है इस बार लिस्ट में? जानिए

विज्ञापन

'लैंटर्न्स' - फोटो : सोशल मीडिया
'लैंटर्न्स'
यह एक अमेरिकी सुपरहीरो सीरीज है। DC कॉमिक्स के ग्रीन लैंटर्न किरदारों, हैल जॉर्डन और जॉन स्टीवर्ट पर आधारित यह सीरीज DC यूनिवर्स की तीसरी टीवी सीरीज है। इसमें अनुभवी लैंटर्न जॉर्डन और नए रिक्रूट स्टीवर्ट को दिखाया गया है, जो धरती पर हुए एक मर्डर की जांच करते हैं। यह जांच एक बड़े रहस्य की ओर ले जाती है। इसे 17 अगस्त से अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

'आउटर बैंक्स सीजन 5' - फोटो : अमर उजाला
'आउटर बैंक्स 5'
यह लोकप्रिय एडवेंचर सीरीज है। 'आउटर बैंक्स' का पांचवां और आखिरी सीजन भी इस वीक की ओटीटी रिलीज में शामिल है। यह 20 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। यह इस सीरीज का आखिरी सीजन है, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे। इसके सभी एपिसोड एक साथ स्ट्रीम किए जाएंगे।

वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार, जैकलीन, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी समेत 30 से अधिक सितारों से सजी यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर दस्तक देने को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 21 अगस्त को ओटीटी पर रिलीज हो सकती है। इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

'प्यार प्रेमा कल्याणम' - फोटो : सोशल मीडिया
'प्यार प्रेमा कल्याणम'
फिल्म 'प्यार प्रेमा कल्याणम' इस वीक की ओटीटी लिस्ट में शामिल है। इसे 21 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि यह तमिल फिल्म है। यह हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध होगी।

जन नायकन - फोटो : एक्स
'जन नायकन'
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री अभिनेता विजय की यह फिल्म भी इस बार ओटीटी पर दर्शकों को देखने को मिल सकती है। यह फिल्म 21 अगस्त 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगी।


सील टीम - फोटो : सोशल मीडिया
सील टीम
यह अमेरिकी सीरीज है, जो सस्पेंस से भरी है। यह नेवी टीम की कहानी पर आधारित है, जो एक खतरनाक मिशन पर निकलती है। इसी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की उलझनों को भी सुलझाने की जिम्मेदारी इस टीम पर है। यह सीरीज 18 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
विज्ञापन

ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2
यह बदले की कहानी पर आधारित एक राजनीतिक रोमांटिक थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज के नए एपिसोड हर शुक्रवार को रिलीज होते हैं। यह जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होती है और लंबे वक्त से ट्रेंड में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें