फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: इस सप्ताह लगेगा क्राइम-सस्पेंस और रोमांस का तड़का; दस्तक देंगी ये दिलचस्प फिल्में और सीरीज

Mon, 14 Sep 2026 07:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

OTT Release This Week: नया वीक शुरू हो गया है। मनोरंजन के शौकीनों को नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार होगा। क्या-क्या है इस बार ओटीटी के पिटारे में? देखिए लिस्ट
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में छह हफ्ते बाद भी 'हनुमान अंश' छाई हुई है। 'मिर्जापुर' भी बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर काबिज है। 'दायरा' और 'वाइब' जैसी फिल्में इस नए वीक में दस्तक देंगी। इस बीच ओटीटी पर भी माहौल जबर्दस्त रहने वाला है। क्राइम, सस्पेंस थ्रिलर से लेकर रोमांटिक सीरीज और फिल्में इस वीक में रिलीज होंगी। जानिए

विज्ञापन

लस्ट स्टोरीज सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
'लस्ट स्टोरीज सीजन 3'
इस सप्ताह सबसे ज्यादा चर्चा इसी सीरीज को लेकर हो रही है। चर्चित सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' का तीसरा सीजन आएगा। इस बार आधुनिक रिश्तों, ख्वाहिशों और इमोशंस की थीम पर बनी ये सीरीज दर्शकों का कितना ध्यान आकर्षित करती है, देखना दिलचस्प होगा। राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, विजय वर्मा, राधिका मदान, अली फजल और सिद्धार्थ अभिनीत यह सीरीज 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसे विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने निर्देशित किया है।

थुडक्कम - फोटो : इंस्टाग्राम-@mayamohanlal
थुडक्कम
मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म 'थुडक्कम' भी इस सप्ताह दस्तक देगी। बता दें कि जूड एंथनी जोसेफ निर्देशित यह फिल्म 07 अगस्त, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसे काफी पसंद किया गया। अब यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। आशीष जो एंटनी और मोहनलाल अभिनीत फिल्म ने सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म किया था।आशीष इसमें खलनायक की भूमिका में हैं।

'द स्कैंडल' सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया
'द स्कैंडल'
साउथ कोरियन पीरियड रोमांस ड्रामा सीरीज 'द स्कैंडल' भी इस बार की लिस्ट में शामिल है। इसे ली सेउंग-यंग और आन हे-सोंग ने लिखा है। जंग जी-वू ने डायरेक्ट किया है। इसकी कहानी कोरिया के जोसोन राजवंश के समय पर आधारित है और यह उन लोगों की कहानी है जो समाज के सख्त नियमों को तोड़कर प्यार और आकर्षण के एक खतरनाक खेल में शामिल हो जाते हैं। दर्शक इसे 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। इसमें सोन ये-जिन और जी चांग-वूक अहम भूमिकाओं में हैं।

इरुमुडी - फोटो : सोशल मीडिया
इरुमुडी
रवि तेजा की यह फिल्म भी इस सप्ताह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आएगी। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 18 सितंबर 2026 से यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

मैंगो पच्चा - फोटो : साभार@imdb
मैंगो पच्चा
अगर क्राइम ड्रामा फिल्मों में दिलचस्पी है तो इस वीक 'मैंगो पच्चा' आप देख सकते हैं। यह फिल्म इस साल जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 14 सितंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह कन्नड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसके जरिए संचित संजीव ने डेब्यू किया है, जो कि किच्चा सुदीप के भतीजे हैं।

कट्टलन - फोटो : सोशल मीडिया
कट्टलन
यह मलयालम भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो इस साल मई में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस वीक यह हिंदी भाषा में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। रोमांच से भरपूर यह एक्शन ड्रामा फिल्म सोनी लिव पर 18 सितंबर से स्ट्रीम होगी। फिल्म में एंटनी वर्गीस, सुनील, और कबीर दूहन सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। 
विज्ञापन

मोबलैंड सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
मोबलैंड सीजन 2
ब्रिटिश क्राइम ड्रामा सीरीज का दूसरा सीजन इस वीक रिलीज होगा। 10 एपिसोड वाली मोबलैंड सीजन 2 सीरीज 18 सितंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। यह एक बड़े माफिया परिवार और उनके बीच सत्ता के संघर्ष की कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें