फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटीटी रिलीज: नवंबर के आखिरी वीक में होगा धमाका, 'हनुमान अंश' से 'ढाई चाल' तक ये फिल्में-सीरीज देंगी दस्तक

Mon, 23 Nov 2026 07:52 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • OTT Release This Week: नवंबर का आखिरी वीक एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए खास होने वाला है। 
  • कई दिलचस्प फिल्मों और सीरीज की आमद होगी।
  • ब्लॉकस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' भी इस सप्ताह ओटीटी पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघर गुलजार हैं। 'रामायण' फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। धनुष और साई पल्लवी की फिल्म 'ओम' भी थिएटर्स में सज चुकी है। दूसरी तरफ ओटीटी पर भी मनोरंजन का धमाका हो रहा है। इस वीक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर क्या-क्या आ रहा है? जानिए

विज्ञापन
Trending Videos

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
'हनुमान अंश'
इस साल अपने करिश्माई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से हर किसी को चौंकाने वाली यह फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है। महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में खूब शानदार प्रदर्शन किया। करीब तीन महीने तक यह थिएटर्स में सजी रही और 342.74  करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। अब यह ओटीटी पर इस वीक रिलीज होगी। इसे दर्शक 27 नवंबर से सोनी लिव पर देख सकेंगे। यह नीब करौरी बाबा के जीवन से प्रेरित आध्यात्मिक बायोपिक ड्रामा फिल्म है।

ढाई चाल - फोटो : सोशल मीडिया
'ढाई चाल'
यह एक स्टूडेंट-पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज है। इसमें गगन अरोड़ा और आदिल खान अहम भूमिका में हैं। इस सीरीज का प्रीमियर 27 नवंबर 2026 से जियो हॉटस्टार पर होगा। बता दें कि 'ढाई चाल' सीरीज की कहानी लेखक नवीन चौधरी के बेस्टसेलर उपन्यासों 'जनता स्टोर' और 'ढाई चाल' पर आधारित है।

'ब्लेड रनर 2099' - फोटो : सोशल मीडिया
'ब्लेड रनर 2099'
यह एक साई-फाई सीरीज। आठ एपिसोड वाली यह सीरीज 25 नवंबर 2026 से प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह ब्लेड रनर (1982) और ब्लेड रनर 2049 (2017) फिल्मों की अगली कड़ी है। मिशेल यो, हंटर शेफर और टॉम बर्क अहम भूमिकाओं में हैं।

'द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस' - फोटो : सोशल मीडिया
'द हंचबैक, सोल ऑफ पेरिस'
यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसका निर्देशन जीन फ्रांस्वा रिशे ने किया है। विंसेंट कैसल, करीम लेक्लू और डैफ्ने पाटाकिया इसमें अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन

द सोशल रेकनिंग - फोटो : सोशल मीडिया
'द सोशल रेकनिंग'
यह फिल्म 09 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब ओटीटी पर आने वाली है। यह फिल्म हिंदी और अंग्रेजी भाषा में 24 नवंबर से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। हालांकि, फिलहाल इसके लिए जेब ढीली करनी होगी। दरअसल, यह थ्रिलर फिल्म अभी रेंट पर ही उपलब्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें