फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alan Bergman Death: ऑस्कर विजेता गीतकार एलन बर्गमैन का निधन, 99 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

Fri, 18 Jul 2025 09:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Songwriter Alan Bergman Death Passed Away: ऑस्कर विजेता दिग्गज गीतकार एलन बर्गमैन नहीं रहे। उन्होंने 99 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया।
 
विज्ञापन
एलन बर्गमैन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर विजेता गीतकार एलन बर्गमैन का निधन हो गया है। वैराइटी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 17 जुलाई को अपने लॉस एंजिल्स आवास में उन्होंने आखिरी सांस ली। वे 99 वर्ष के थे। आगामी 11 सितंबर को वे अपना 100वां जन्मदिन मनाते। अपनी पत्नी मर्लिन कीथ के साथ उनकी जुगलबंदी खूब रही। 

विज्ञापन

एलन बर्गमैन-मर्लिन कीथ - फोटो : सोशल मीडिया
पत्नी मर्लिन कीथ बर्गमैन के साथ दिए हिट गाने
ऑस्कर, ग्रैमी और एमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर चुके गीतकार एलन बर्गमैन की अपनी पत्नी मर्लिन कीथ के साथ सॉन्ग राइटिंग में जुगलबंदी छह दशकों से भी अधिक समय तक चली। इन्होंने 'द विंडमिल्स ऑफ योर माइंड', 'द वे वी वेयर' और 'इन द हीट ऑफ द नाइट' जैसे हिट गाने प्रोड्यूस किए।
विज्ञापन

100 से ज्यादा गाने लिखे बर्गमैन दंपति ने
एलन बर्गमैन का जन्म 11 सितंबर 1925 को न्यूयॉर्क में हुआ था। एलन और मर्लिन यानी बर्गमैन दंपत्ति ने सौ से ज्यादा गीत लिखे, जिनमें से अधिकांश फिल्मों और टीवी के लिए थे। उन्होंने रॉजर्स एंड हार्ट, कोल पोर्टर और इरविंग बर्लिन के पारंपरिक ग्रेट अमेरिकन सॉन्गबुक युग को 60, 70 और 80 के दशक की आधुनिक पॉप सेंसिबिलिटी के साथ जोड़ा था। 

Tanvi The Great BO Collection: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फीकी रही फिल्म, 'सैयारा' से हुआ नुकसान? जानें कलेक्शन

तीन ऑस्कर अवॉर्ड जीते 
बता दें कि एलन बर्गमैन की पत्नी मर्लिन कीथ का निधन जनवरी 2022 में हो गया था। वह अमेरिकन सोसायटी ऑफ कम्पोजर्स, ऑथर्स एंड पब्लिशर्स (ASCAP) की पहली महिला अध्यक्ष और बोर्ड की अध्यक्ष थीं। यह म्यूजिक प्रोड्यूसर्स के अधिकारों वाली एक प्रमुख सोसायटी है। बात करें बर्गमैन की तो उन्होंने तीन अकादमी पुरस्कार जीते। उन्हें करीब 13 और ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट किया गया था, जिनमें से पांच उनके करीबी दोस्त लेग्रैंड के साथ थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें