'कोल्डप्ले' वायरल 'किस कैम' मूमेंट पर किया मजेदार कमेंट
मशहूर सिंगर-कंपोजर एआर रहमान इन दिनों अपने वंडरमेंट टूर के सिलसिले में यूएस में हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने टैकोमा डोम में एक परफॉर्मेंस के दौरान वायरल कोल्डप्ले 'किस कैम' कंट्रोवर्सी पर मजेदार अंदाज में टिप्पणी की, जिससे वहां मौजूद सभी दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
बोले- 'टेंशन मत लो, मुसीबत में नहीं पड़ने दूंगा'
परफॉर्मेंस के दौरान कैमरा जैसे ही वहां दर्शकों की ओर घूमा, एआर रहमान ने 'कोल्डप्ले' के 'किस कैम' मूमेंट का जिक्र कर डाला। कैमरे का एंगल ऑडियंस की तरफ होते ही एआर रहमान ने कहा, 'चिंता मत करो। मैं तुम्हें मुसीबत में नहीं डालूंगा'। एआर रहमान की इस टिप्पणी पर कॉन्सर्ट में मौजूद लोग हंसने लगे।
कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने किया था ये कमेंट
बता दें कि कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में रोमांटिक अंदाज में नजर आए कपल अमेरिकी टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन और कंपनी की एचआर हेड थीं। दोनों को जैसे ही कैमरे में कैद होने का अहसास हुए तो तुरंत बचते हुए नजर आए। इस दौरान कोल्डप्ले के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने इस मोमेंट पर कमेंट करते हुए कहा, 'या तो उनका अफेयर चल रहा है या वे बहुत शर्मीले हैं'।
नवंबर में भारत लौटेंगे एआर रहमान
बता दें कि एआर रहमान वर्तमान में उत्तरी अमेरिका में अपने वंडरमेंट टूर पर हैं और अमेरिका और कनाडा के प्रमुख शहरों में प्रस्तुति दे रहे हैं। संगीतकार यूके का दौरा करने वाले हैं, जिसके बाद नवंबर में वे भारत लौटेंगे।