फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MM Keeravaani: 'पुरस्कार आपको काम नहीं दिलाते, काम हमेशा योग्यता से मिलता है', बोले ऑस्कर विजेता एमएम क्रीम

Thu, 01 Aug 2024 03:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एमएम कीरावनी को राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि, कीरावनी का मानना है कि प्रशंसा और पुरस्कार आपको काम नहीं, बल्कि ये चीजें सम्मान दिलाती हैं। 
विज्ञापन
एम एम कीरावनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावनी का मानना है कि पुरस्कार और सम्मान आपको काम नही दिलाते। किसी भी इंसान को उसकी योग्यता के बूते ही काम मिलता है।  एम एम कीरावनी हिंदी सिनेमा में एम एम क्रीम के नाम से काम करते हैं। कल 2 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म 'औरों में कहां दम था' का संगीत एम एम क्रीम ने ही तैयार किया है। हाल ही में उन्होंने पुरस्कार और सम्मानों को लेकर अपना नजरिया स्पष्ट किया।

विज्ञापन

'योग्यता सम्मान से बहुत अलग है'
एमएम कीरावनी को राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू नाटू' गाने के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हालांकि, कीरावनी का मानना है कि प्रशंसा और पुरस्कार आपको काम नहीं, बल्कि ये चीजें सम्मान दिलाती हैं। कीरावनी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ऑस्कर काम पाने के लिए कोई मानदंड या कारक नहीं है। ऑस्कर जीतना एक अतिरिक्त सम्मान की तरह है, लेकिन सम्मान कभी भी आपको काम नहीं दिलाता है। यह केवल योग्यता ही है, जो आपको काम दिलाती है, योग्यता सम्मान से बहुत अलग है'।

'निर्देशकों के साथ तालमेल जरूरी'
अपने तीन दशक से अधिक लंबे करियर में एम एम क्रीम ने निर्देशक एसएस राजामौली, महेश भट्ट और नीरज पांडे के साथ सफल साझेदारी रही है। नीरज पांडे के निर्देशन में बनी फिल्म 'औरों में कहां दम' था के लिए भी इन्होंने ही म्यूजिक तैयार किया है और यह फिल्म कल शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। तेलुगु, हिंदी और तमिल सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं की फिल्मों के लिए संगीत तैयार करने वाले कीरवनी ने फिल्म निर्देशकों के साथ मजबूत तालमेल रखने के महत्व पर भी जोर दिया।
Aamir Khan: बेटे जुनैद की डेब्यू फिल्म को लेकर तनाव में थे आमिर खान, बोले- उसने कभी मुझसे कोई मदद नहीं ली

इस फिल्म से बॉलीवुड में रखे थे कदम
संगीतकार ने कहा, 'अगर निर्देशक के साथ आपका तालमेल अच्छा है, तो यह आपके काम की क्वालिटी में दिखाई देगा। लेकिन, अगर यह तालमेल बचपन से ही है, जैसे मैं राजामौली को तब से जानता हूं जब वे दो साल के थे, तो यह और भी अधिक झलकेगा। उन्होंने राजामौली के साथ 'बाहुबली'फ्रेंचाइजी, 'ईगा' और 'मगधीरा' सहित उनकी कई फिल्मों पर काम किया है। हिंदी सिनेमा में अपने अनुभवों के बारे में कीरावनी ने कहा कि महेश भट्ट ने उनकी संगीत यात्रा को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जब उन्होंने 1994 में अपनी फिल्म 'क्रिमिनल' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म का 'तुम मिले दिल खिले' एक क्लासिक लव सॉन्ग है। बाद में उन्होंने भट्ट के 2008 में निर्देशित 'जख्म' में काम किया। इसके साउंडट्रैक में 'गली में आज चांद निकला', 'हम यहां तुम यहां', और 'मां ने कहा' जैसे साउंड ट्रैक थे।
Bigg Boss OTT 3: अरमान मलिक से शादी के बाद कृतिका ने की थी आत्महत्या की कोशिश, तीनों को हो रही थी परेशानी
विज्ञापन

संगीत के महत्व पर की बात
एम एम क्रीम का कहना है 'संगीत केवल गायन और नृत्य तक सीमित नहीं है, जीवन में इसके कई उद्देश्य हैं। आप देख सकते हैं कि राष्ट्रगान गाते समय या स्कूल में कक्षा की शुरुआत में प्रार्थना करते समय संगीत किस तरह भूमिका निभाता है। इसी तरह, हर जगह संगीत समूहों को एक अनुशासन में जोड़ता है और संगीत आपको शांति प्रदान कर सकता है, जब आप थके हुए हों तो एक अच्छी लोरी आपको सुकून की नींद में मददगार हो सकती है'।
Border 2: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में शामिल हुए दिलजीत दोसांझ? आयुष्मान खुराना के नाम पर भी चल रही चर्चा!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें