फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscars 2024: हर तरफ है ऑस्कर अवार्ड्स की धूम, जानिए इस प्रतिष्ठित अवार्ड का रोचक इतिहास, कैसे हुई शुरुआत

Sat, 09 Mar 2024 05:23 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


ऑस्कर अवार्ड की शुरुआत की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 1927 की बात है जब मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के कुछ लोगों को लगा क्यों न सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया जाए जो इस क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
ऑस्कर अवॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों हर तरफ ऑस्कर अवार्ड्स की धूम मची हुई है। इस साल ऑस्कर अवार्ड समारोह का आयोजन 10 मार्च 2024 को कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। आइए आपको ऑस्कर अवार्ड्स नाईट से पहले इसके दिलचस्प इतिहास के बारे में बताते हैं। आखिर सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड की शुरुआत कब, कहां और कैसे हुई- 
विज्ञापन


सफर का आगाज 
ऑस्कर अवार्ड की शुरुआत की कहानी बेहद दिलचस्प है। साल 1927 की बात है जब मोशन पिक्चर्स इंडस्ट्री के कुछ लोगों को लगा क्यों न सिनेमा इंडस्ट्री से जुड़े उन लोगों को सम्मानित किया जाए जो इस क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन दिनों एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर थे। उन्होंने अभिनेता कॉनरेड नागेल, डायरेक्टर फ्रेड निबलो और प्रोड्यूसर फीड बीटसोन के साथ इस विषय पर चर्चा किया और यहां से ही ऑस्कर अवार्ड्स की नींव पड़ी। 

Bastar The Naxal Story: छत्तीसगढ़वासियों ने भी माना नक्सली विकास में सबसे बड़ी बाधा, विपुल शाह ने जताया आभार
विज्ञापन


36 लोगों से हुई शुरुआत 
एम जी एम स्टूडियो के हेड लुइस बी मेयर की बात बाकि के लोगों को भी काफी पंसद आई थी। आखिर यह सिनेमा से जुड़े हर इंसान की भलाई के लिए उठाया जाने वाले कदम था। फिर उसी साल 11 जनवरी 1927 को कैलिफोर्निया के एंबेसेडर होटल में इस पर चर्चा के लिए एक डिनर पार्टी रखी गई। इस पार्टी में कुल मिलकर 36 लोग शामिल हुए थे। इसी मीटिंग में ऑस्कर अवार्ड्स के लिए एक संगठन बनाने का प्रस्ताव पारित हुआ और डॉग्लास फेयरबैंक्स की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी का चुनाव किया गया। इसके बाद 11 मई 1927 को ऑस्कर अवार्ड के इस संगठन को एक एनजीओ के रूप में घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


Kriti Pulkit Love Story: 'पागलपंती' से शादी तक, कुछ ऐसी रही है कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की लव स्टोरी

पहला ऑस्कर अवॉर्ड्स 
ऑस्कर अवार्ड्स को एकेडमी अवार्ड के नाम से भी जाना जाता है। पहले ऑस्कर अवार्ड्स के लिए लोगों में इतना क्रेज नहीं था। इस अवार्ड नाईट में शामिल होने के लिए पांच डॉलर की टिकट खरीदनी पड़ती थी। वहीं पहला ऑस्कर अवार्ड हॉलीवुड के रूजवेल्टू होटल में आयोजित किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 16 मई 1929 को होटल के ब्लॉसम रूम में एक डिनर पार्टी का आयोजन हुआ था। जिसमें 15 लोगों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसमें 1927 से लेकर 1928 के बीच में बनी फिल्में शामिल की गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें