फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी 15: सेट पर ओरी और रोहित शेट्टी का स्पेशल फोटोशूट; डायरेक्टर ने दिया सिग्नेचर पोज

Sun, 13 Sep 2026 02:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Orry-Rohit Shetty Photos: चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी ने निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ फोटोशूट कराया। इसकी झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं।
विज्ञापन
ओरी-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहित शेट्टी इन दिनों स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को होस्ट कर रहे हैं। ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी ने भी इस सीजन में हिस्सा लिया है। सेट पर काफी हंसी-मजाक का माहौल भी देखने को मिलता है। ओरी ने रोहित के साथ फोटोशूट कराया।

विज्ञापन

ओरी-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
रोहित शेट्टी ने दिया ओरी का सिग्नेचर पोज
ओरी ने आज रविवार को अपने इंस्टग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। इसमें वे और रोहित शेट्टी पोज देते दिख रहे हैं। रोहित शेट्टी तस्वीरों में ओरी का आइकॉनिक सिग्नेचर पोज देते हुए नजर आए हैं। 

ओरी-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ओरी बोले- 'सम्मान की बात'
ओरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'प्यारे रोहित जी, आपने ओरी का ओरिजनल पोज दिया, यह सच में सम्मान की बात है। तस्वीरों में ओरी के आउटफिट्स ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा है। वे वाइब्रेंट कलर की टीशर्ट और डैनिम टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।  
 
विज्ञापन

ओरी-रोहित शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@orry
ओरी की डिमांड पर हुआ स्पेशल शूट
यह फोटोशूट ओरी की डिमांड पर किया गया था। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें इन्फ्लुएंसर रोहित शेट्टी से कहते दिखे हैं कि उन्हें भी उनके साथ फोटो क्लिक करानी है। इस पर रोहित शेट्टी ने उन्हें बुलाया। रोहित शेट्टी ने पोज देते हुए ओरी का सिग्नेचर स्टाइल अपनाया। यह देखकर वहां मौजूद बाकी प्रतिभागियों की हंसी छूट गई। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें