फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने 1965 युद्ध से जोड़ा ऑपरेशन सिंदूर का संबंध, शेयर की कैफी आजमी की नज्म; हुए ट्रोल

Wed, 07 May 2025 09:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Javed Akhtar Shares shares Nazm: मशहूर गीतकार जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आज बुधवार को उन्होंने दिवंगत शायर व अपने ससुर (शबाना आजमी के पिता) कैफी आजमी की एक नज्म शेयर की है। इसके बाद वे ट्रोल्स के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए आतंकियों को करारा जवाब दिया है। 6 से 7 मई की दरमियानी रात को 1:05 बजे से लेकर 1:30 बजे तक भारतीय सशस्त्र बलों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। 25 मिनट के इस ऑपरेशन में 24 मिसाइलों के जरिए नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया। भारतीय फिल्म उद्योग की तमाम हस्तियों ने इस पर सेना की बहादुरी को सलाम किया है। सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, जावेद अख्तर ने भी एक पोस्ट किया है, जिस पर वे ट्रोल हो गए हैं।

विज्ञापन


Pakistani Celebs on Strike: देख लें पाकिस्तानी कलाकारों का दोगलापन, ऑपरेशन सिंदूर पर बिलबिलाए; जानें क्या बोले?

कैफी आजमी ने भारत-पाकिस्तान युद्ध के वक्त लिखी थी नज्म
जावेद अख्तर ने आज बुधवार को अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट शेयर किया है। आज जब हर तरफ 'ऑपरेशन सिंदूर' की बात हो रही है तो उन्होंने शायर कैफी आजमी की एक जन्म साझा की है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'यहां कैफी आजमी द्वारा 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लिखी गई एक कविता प्रस्तुत है'।

Operation Sindoor: ऑपरेशन का नाम सुनकर रो पड़े थे अनु मलिक, समीर बोले- 'उनके हौसलों को पस्त करना..'

'फर्ज' जन्म की साझा
कैफी आजमी मशहूर शायर थे। वे रिश्ते में जावेद अख्तर के ससुर थे। जावेद अख्तर की पत्नी व दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी के कैफी आजमी पिता थे। जावेद अख्तर ने कैफी साहब की लिखी हुई 'फर्ज' जन्म साझा की है। जावेद अख्तर को उनके इस पोस्ट पर ट्रोल किया जा रहा है।
 

Here is a poem by Kaifi Azmi written in 1965 during the IndoPak war https://t.co/GbSiN21pXP

— Javed Akhtar (@Javedakhtarjadu) May 7, 2025 " />
विज्ञापन

यूजर्स ने पूछा- 'सबूत मांगने आए हो?'
यूजर्स जावेद अख्तर से सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चाचा कुछ कहना है या सबूत मांगने आए हो?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जावेद अंकल कविताएं ही सुनी है जिंदगीभर। ये शायरी कविता से कुछ नहीं होने वाला। सीधे बोलो इंडियन आर्मी जिंदाबाद'। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे लग ही रहा था कि चाचा अभी तक दिखाई नहीं दिए'। वहीं एक कुछ यूजर्स गीतकार के समर्थन में भी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप कितने महान परिवार से ताल्लुक रखते हैं'।





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें