फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामयाण: रणबीर कपूर की फिल्म पर क्या बोलीं सास सोनी राजदान? ट्रेलर को लेकर कही यह बात

Sat, 19 Sep 2026 05:56 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Soni Razdan On Film Ramayan: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण भाग 1’ पर एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म को लेकर काफी कुछ कहा। इसके साथ ही फिल्म के ट्रेलर पर बात की।
विज्ञापन
सोनी राजदान, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने अपने दामद की बहुप्रतिक्षित फिल्म पर काफी कुछ कहा। जानें क्या बोलीं सोनी राजदान? 

विज्ञापन


सोनी राजदान ने फिल्म पर क्या कहा? 
एक्ट्रेस सोनी राजदान को भी बाकी फैंस की तरह फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार है। उन्होंने हाल ही में पीटीआई से हुई बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक शानदार सफर होने वाला है। एक ऐसा अनुभव जो हमने पहले कभी नहीं देखा। ट्रेलर देखकर मुझे यही लगा। ऐसा लगता है कि यह हमें ऐसी जगहों पर ले जाएगा जहां हम पहले कभी नहीं गए। मुझे लगता है कि यही इसका सबसे रोमांचक पहलू है।’

रामायण का ट्रेलर रिलीज - फोटो : Youtube @worldoframayana

गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ पहला गाना

  • बीते गणेश चतुर्थी के अवसर पर फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज किया गया। 
  • 'जय जय राम' नाम से रिलीज हुए इस गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं।
  • गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है। वहीं इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।
  • इस गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस गानें में रणबीर और साई दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए।

रामायण - फोटो : यूट्यूब @WorldOfRamayana

फिल्म के ट्रेलर में क्या खास?
इससे पहले मेकर्स ने 30 जुलाई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर में रणबीर और साई के अलावा यश, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे समेत कई कलाकारों की झलक मिली थी। सभी एक्टर्स अपने किरदारों में खूब जंच रहे हैं। फैंस को रावण बने यश काफी पसंद आए हैं। ट्रेलर में दिखाए गए शानदान एक्शन सीन्स, वीएफएक्स को भी फैंस ने सराहा है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा है।

विज्ञापन

फिल्म रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होग, जबकि दूसरे भाग को अगले साल रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें