रामायण का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : Youtube @worldoframayana
गणेश चतुर्थी पर रिलीज हुआ पहला गाना
- बीते गणेश चतुर्थी के अवसर पर फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना रिलीज किया गया।
- 'जय जय राम' नाम से रिलीज हुए इस गाने में रणबीर कपूर और साई पल्लवी नजर आ रहे हैं।
- गाने का म्यूजिक एआर रहमान ने कंपोज किया है। वहीं इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है।
- इस गाने के बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस गानें में रणबीर और साई दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आए।
फिल्म के ट्रेलर में क्या खास?
इससे पहले मेकर्स ने 30 जुलाई को सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज किया था। इस ट्रेलर में रणबीर और साई के अलावा यश, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत, रवि दुबे समेत कई कलाकारों की झलक मिली थी। सभी एक्टर्स अपने किरदारों में खूब जंच रहे हैं। फैंस को रावण बने यश काफी पसंद आए हैं। ट्रेलर में दिखाए गए शानदान एक्शन सीन्स, वीएफएक्स को भी फैंस ने सराहा है। फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा है।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' दो भाग में रिलीज होगी। पहला भाग इस साल दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होग, जबकि दूसरे भाग को अगले साल रिलीज करने की योजना है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, रवि दुबे और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।