साल 2022 में हुई थी आलिया-रणबीर की शादी
आलिया-रणबीर ने कई साल तक डेटिंग करने के बाद अप्रैल 2022 में मुंबई में अपने घर पर एक निजी समारोह में शादी की थी। उसी साल नवंबर में कपल ने अपनी बेटी राहा को स्वागत किया था।
‘अल्फा’ में नजर आएंगी आलिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थीं। अब वो यशराज के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ बॉबी देओल और शरवरी वाघ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। वहीं रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इसके अलावा आलिया और रणबीर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी नजर आएंगे। इसमें उनके साथ विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिका में दिखेंगे।