फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई द्वारा प्रियंका मोहन की तस्वीरों से छेड़छाड़ करने पर ‘ओजी’ एक्ट्रेस भड़कीं, बोलीं- ‘ये बंद करें…’

Sat, 11 Oct 2025 06:32 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Mohan: साउथ अभिनेत्री प्रियंका मोहन की एआई जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसपर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।
विज्ञापन
प्रियंका मोहन - फोटो : IMDB
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल एआई जितना लोगों के लिए वरदान के रूप में काम कर रहा है। उतना ही इसका दुरूपयोग भी हो रहा है। साउथ एक्ट्रेस प्रियंका मोहन की तस्वीर के साथ एआई से छेड़छाड़ कर उसे वायरल किया जा रहा है। इसपर अभिनेत्री ने एक पोस्ट कर इन करतूतों को करने वालों को करारा जवाब दिया है। साथ ही लोगों से सावधान रहने के लिए कहा है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या बोला। 

इसे फैलाना बंद करें

विज्ञापन

अभिनेत्री प्रियंका मोहन ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने एआई के जरिए उनकी तस्वीर से छेड़छाड़ करने के बारे में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे गलत तरीके से चित्रित करने वाली कुछ AI-जनरेटेड तस्वीरें वायरल हो रही हैं। कृपया इन फर्जी तस्वीरों को शेयर या फैलाना बंद करें।" प्रियंका मोहन ने नेटिजन्स से भी अनुरोध किया कि वे जो भी शेयर करें, उसमें सावधानी बरतें। उन्होंने आगे कहा, ‘हम जो बनाते हैं और जो शेयर करते हैं, उसमें सावधानी बरतें।’
 

साईं पल्लवी की तस्वीर से भी हुई थी छेड़छाड़
कुछ हफ्ते पहले, साई पल्लवी ने एक हैरान कर देने वाला पोस्ट किया था। इससे पता चला कि वायरल तस्वीर में उन्हें एआई के जरिए अभद्र तरीके से पेश किया गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: फिल्मफेयर अवॉर्ड से पहले अक्षय ने देखा वडनगर, हाटकेश्वर मंदिर से वीडियो वायरल; बदला लुक देखकर चौंके फैंस

ओजी फिल्म में नजर आई थीं प्रियंका मोहन
पवन कल्याण अभिनीत "दे कॉल हिम ओजी ऑर ओजी" 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन गई है। सुजीत द्वारा निर्देशित इस एक्शन ड्रामा में प्रियंका मोहन ने ओजस की पत्नी डॉ. कनमनी के अपने प्यार भरे किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें