नीसा देवगन को हाल ही में क्रिसमस पार्टी करते देखा गया, जिसमें उन्होंने हॉट पिंक बॉडीकॉन ड्रेस पहना था। यह ड्रेस उन पर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस बॉडीकॉन ड्रेस में देखकर फैंस उन पर ग्लैमरस कमेंट कर रहे हैं। पार्टी के दौरान उन्हें मिस्ट्री बॉय के साथ भी स्पॉट किया गया।
आपको बता दें कि यह मिस्ट्री बॉय मीडिया में अक्सर स्पॉट होते नजर आते हैं। उन्हें बॉलीवुड के कई सेलेब्स के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मिस्ट्री बॉय और कोई नहीं, बल्कि ओरहान अवात्रामणि है, जो सोशल एक्टिविस्ट हैं। ओरहान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। उन्हें अक्सर सारा अली खान, नव्या नवेली, अनन्या पाण्डे, जान्हवी कपूर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया, तब्बू, करीना, ईशा अंबानी जैसी हस्तियों के साथ पार्टी करते हुए भी देखा गया है।
नीसा देवगन अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनकी ड्रे्स की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीसा इस ड्रेस में वाकई बहुत खूबसूरत लग रही हैं। नीसा और ओरहान की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही रियल लाइफ में बेहद अच्छे दोस्त हैं।