सोशल मीडिय पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नुसरत भरूचा फैंस के बीच में घिरी दिख रही हैं। इसके अलावा वो परेशान होकर अपने करीबियों को ढूढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। आइए देखें वीडियो।
क्या है वायरल वीडियो?
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा किसी समारोह में शामिल होने पहुंची हैं। उसी दौरान एक्ट्रेस के फैंस उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करते हैं, जिस कारण अभिनेत्री भीड़ के बीच में फंस जाती हैं। इसके बाद उन्हें लोगों से ये पूछते हुए देखा जा सकता है कि उनके लोग कहां हैं, जिसके लिए अभिनेत्री को परेशान देखा जा रहा है।
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यार बेचारी को जाने दो। दूसरे यूजर ने मजाक में बोला कि बेचारी भीड़ में खो गई। इसके अलावा अन्य यूजर भी उन्हें कह रहे हैं कि वो नाटक कर रही हैं। हालांकि, इस बात पुष्टि वीडियो में नहीं हुई है।
यह खबर भी पढ़ें:
Nikita Roy: क्या 'निकिता रॉय' ने खत्म कर दीं भाई-बहन की दूरियां, हालिया पोस्ट में कुश ने सोनाक्षी को किया टैग
नुसरत भरूचा का वर्कफ्रंट
अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘प्यार का पंंचनामा’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे नाम शामिल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'छोरी 2' में देखा गया था। यह एक बॉलीवुड हॉरर ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में नुसरत भरूचा के अलावा सोहा अली खान और गशमीर महाजन नजर आए थे।