फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साउथ एक्टर जीवा के पिता का निधन, जोधपुर में हुआ कार एक्सीडेंट; मशहूर प्रोड्यूसर थे आरबी चौधरी

Tue, 05 May 2026 07:45 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

RB Choudary Death: चर्चित साउथ एक्टर जीवा के पिता निर्माता आरबी चौधरी का निधन हो गया है। जोधरपुर में भीषण कार हादसे में उनकी जान गई।
विज्ञापन
जीवा-आरबी चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता आरबी चौधरी नहीं रहे। जोधपुर में भीषण कार हादसे में उनकी जान चली गई। वे साउथ एक्टर जीवा के पिता थे। उन्होंने साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक कई चर्चित फिल्मों का निर्माण किया। इनमें 'राजा' और 'आनंदम' जैसी फिल्में भी शामिल हैं। आरबी चौधरी के निधन की पुष्टि उनकी टीम ने की है।

विज्ञापन
Trending Videos

साउथ और हिंदी इंडस्ट्री में किया काम
आरबी चौधरी का आज मंगलवार दोपहर जोधपुर में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया और कई चर्चित फिल्में बनाईं। आरबी चौधरी का अंतिम संस्कार कल चेन्नई में किया जाएगा। आरबी चौधरी के परिवार में बेटे जीवा, रमेश, अशोक और पत्नी महजबीन हैं। जीवा साउथ के चर्चित एक्टर हैं।

Cannes 2026: आलिया, एश्वर्या से लेकर तारा सुतारिया तक; कान फिल्म समारोह में शामिल हो सकते हैं ये भारतीय सितारे

कई पुरस्कार विजेता फिल्मों का निर्माण किया
उनके बैनर, सुपर गुड फिल्म्स ने नट्टमई, थुल्लाथा मनामुम थुल्लम और सूर्यवंशम जैसी पुरस्कार विजेता फिल्में बनाई हैं। उनका 98वां प्रोडक्शन फहद फासिल और वाडिवेलु स्टारर 'मारीसन' (2025) था। बैनर की 99वीं फिल्म आगामी फिल्म 'मगुदम' है। यह अभिनेता विशाल की पहली निर्देशित फिल्म है। 
विज्ञापन

फिल्म जगत में आने से पहले किया था ये काम
आरबी चौधरी राजस्थानी परिवार से थे। फिल्म प्रोडक्शन में आने से पहले उन्होंने स्टील, एक्सपोर्ट और ज्वेलरी इंडस्ट्री में काम किया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सबसे पहले मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रोड्यूसर के तौर पर की और 'सुपर' बैनर के तहत कुछ फिल्मों का निर्माण किया। साल 1989 में उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और आर मोहन (जिन्होंने गुड नाइट मॉस्किटो मैट्स बनाया) के साथ पार्टनरशिप में सुपर बैनर के तले फिल्में बनाईं। जब उन्होंने अलग होने का फैसला किया, तो आरबी चौधरी ने 'Good Knight' से 'गुड' शब्द लिया और उसे बदलकर 'सुपर गुड फिल्म्स' कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें