फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Musician Pandit Sanjay Marathe Death: नहीं रहे गायक पंडित संजय राम मराठे, दिल का दौरा पड़ने से निधन

Mon, 16 Dec 2024 10:37 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Musician Pandit Sanjay Marathe Passes Away: लोकप्रिय शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादर पंडित संजय राम मराठे का निधन हो गया है। निधन की पुष्टि उनके परिवार ने की है।
विज्ञापन
पंडित संजय राम मराठे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादर पंडित संजय राम मराठे नहीं रहे। 68 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ है। संजय राम मराठे, संगीत भूषण पंडित राम मराठे के बड़े पुत्र थे।

विज्ञापन

दिल का दौरा पड़ने से निधन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पंडित संजय राम मराठे का का निधन महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक अस्पताल में हुआ। उनके परिवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि संजय राम मराठे को दिल का गंभीर दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर, उन्हें बचाया नहीं जा सका और रविवार रात को उनका निधन हो गया।

छोड़ गए संगीत की समृद्ध विरासत
पंडित संजय मराठे अपने पीछे भारतीय शास्त्रीय संगीत और रंगमंच की एक समृद्धा विरासत छोड़ गए हैं। हारमोनियम वादन और अपनी गायिकी के लिए उन्हें प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्होंने इस वर्ष अपने पिता की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया।
Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' से बाहर आते ही हनुमान मंदिर पहुंचे तजिंदर बग्गा, पोस्ट कर जताया प्रशंसकों का आभार
विज्ञापन

इस कार्य के लिए हुई सराहना
अपने छोटे भाई मुकुंद मराठे के सहयोग से पंडित संजय मराठे ने अपने पिता की शताब्दी के अवसर पर प्रसिद्ध मराठी संगीत नाटक 'संगीत मंदारमाला' को पुनर्जीवित किया और उसका मंचन किया। उनके इस कार्य को खूब सराहना मिली। पंडित संजय मराठे के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और पोती हैं।
Mufasa: शुरू हो गई 'मुफासा द लायन किंग' की एडवांस बुकिंग, शाहरुख खान और अबराम की आवाज सुनने का फैंस को इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें