माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर के साथ बनी सबसे हिट जोड़ी
बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार कही जाने वाली माधुरी दीक्षित की जोड़ी शाहरुख और सलमान के साथ काफी अच्छी लगती है। लेकिन माधुरी ने अगर किसी हीरो के साथ सबसे ज्यादा काम किया है और जिनकी केमिस्ट्री लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आई है वो हैं बॉलीवुड के एवर यंग एक्टर अनिल कपूर। 80 और 90 के दशक में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं। यह जोड़ी ‘तेजाब’, ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘किशन कन्हैया’ और ‘बेटा’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई। माधुरी और अनिल कपूर ने 15 फिल्मों में साथ काम किया है, जिसमें से 5 से ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं। इस जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक माना जाता है।
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
11 फिल्मों में दिखी संजय दत्त और माधुरी की जोड़ी
अनिल कपूर के बाद अगर किसी के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी सबसे ज्यादा फिल्मों में दिखी है तो वो अभिनेता संजय दत्त के साथ दिखी है। माधुरी और संजय दत्त एक साथ ‘साजन’, ‘खलनायक’, ‘महानता’, साहिबान और ‘थानेदार’ जैसी फिल्मों में एकसाथ नजर आए हैं। करियर में माधुरी ने संजय दत्त के साथ तकरीबन 11 फिल्मों में काम किया है, जिनमें से पांच बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई हैं।
माधुरी दीक्षित और शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के साथ दीं सिर्फ दो हिट
माधुरी दीक्षित के अगर तीनों खानों के साथ फिल्मों की बात करें, तो उन्होंने किंग खान यानी कि शाहरुख खान के साथ कुल छह फिल्मों में काम किया है। हालांकि, इनमें से सिर्फ दो फिल्में ऐसी रहीं जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। इनमें ‘देवदास’ और ‘दिल तो पागल है’ शामिल हैं। इसके अलावा शाहरुख के साथ ‘कोयला’, ‘अंजाम’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ और ‘गज गामिनी’ कोई ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में शाहरुख और सलमान दोनों ही माधुरी के साथ नजर आए थे। हालांकि, माधुरी के साथ हीरो शाहरुख खान ही थे।
माधुरी दीक्षित और सलमान खाम
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान के साथ दी ब्लॉकबस्टर फिल्म
प्रेम और निशा की प्रेम कहानी तो हर किसी को याद ही होगी। ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और दोनों की जोड़ी भी। हालांकि, इतनी बड़ी हिट देने के बावजूद दोनों की जोड़ी सिर्फ चार फिल्मों में ही नजर आई। इनमें से ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘साजन’ सुपरहिट रहीं। जबकि ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ एवरेज साबित हुई। वहीं सलमान और माधुरी की दिल तेरा आशिक बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
माधुरी दीक्षित और आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया