फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या जानबूझकर कराई गई थी 'सरके चुनर...' गाने की कंट्रोवर्सी? विवाद पर नोरा फतेही ने तोड़ी चुप्पी, किया ये दावा

Tue, 25 Aug 2026 08:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi On Sarke Chunar Backlash: नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी...' गाने को लेकर हुए विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। अभिनेत्री ने इसे लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' का काफी विरोध किया गया था। गाने को लेकर हुए विवाद पर नोरा फतेही का कहना है कि उन्हें इसका पहले से अंदाजा था। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कुछ इन्फ्लुएंसर्स को इस गाने के खिलाफ गुस्से को भड़काने के लिए पैसे दिए गए थे। 

विज्ञापन

नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम@norafatehi
नोरा बोलीं- 'हिंदी गाने को कभी मंजूरी नहीं दी'
नोरा फतेही का कहना है कि उन्होंने कभी भी इस हिंदी गाने को मंजूरी नहीं दी थी। साथ ही नोरा ने दावा किया है कि इस गाने पर विवाद भड़काने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को कथित तौर पर पैसे दिए गए थे।
  • नोरा ने 'ड्रीम विद डॉ. शीन' पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, 'मुझे पहले से पता है कि आपको किसने हायर किया, कब किया और आपको कितने पैसे दिए'। 
  • आगे कहा, 'जिसने भी यह सब किया, उसने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। फेमिनिज्म की वजह से मैं पहले से ही तैयार थी। 
  • मैं घबरा नहीं रही थी, न ही डरी हुई थी। मैं तीन दिन से शूटिंग कर रही थी। मुझे कुछ पता नहीं था और फिर अचानक सब कुछ बिगड़ गया'।

'मैं साफ-साफ बात कहने वाली इंसान हूं'
  • अभिनेत्री नोरा ने आगे कहा कि कई तरह की गलत बातें फैलाई जा रही थीं, इसलिए बाद में उन्होंने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उनकी चुप्पी का गलत मतलब निकाला जा सकता था।
  • उस घटना को याद करते हुए नोरा ने कहा कि उन्होंने अपनी बात साफ की और कहा कि उन्हें नहीं पता कि हिंदी वर्जन कहां से आया।
  • मैंने सच कहा। मैंने बताया कि मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया, मैंने इस गाने के लिए कोई शूट नहीं किया था। मैंने सारी जानकारी दी। 
  • मैं अपनी बात बहुत साफ-साफ कहने वाली इंसान हूं, लेकिन फिर भी कमेंट्स में कुछ लोगों ने कहा, 'वह झूठ बोल रही हैं। उन्हें से कैसे पता नहीं हो सकता, जबकि गाना रिलीज ही नहीं हुआ था?' 
  • नोरा ने आगे कहा, 'वैसे, पूरा गाना रिलीज नहीं हुआ था। बस कुछ हिस्से थे - कुछ क्लिप्स और AI फोटो'।
  • उन्होंने आगे कहा, 'ऐसे गाने रोज बनते हैं। जो है, सो है। मैं यह नहीं कह रही कि यह अच्छा है'।
     
विज्ञापन

'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' समझकर किया शूट?
इससे पहले शेयर किए गए एक डिटेल्ड वीडियो मैसेज में नोरा ने आलोचना पर बात की। अपना पक्ष साफ किया और गाने के हिंदी वर्शन से खुद को अलग कर लिया था। नोरा ने कहा था कि उन्होंने यह गाना असल में लगभग तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। 

नोरा के मुताबिक, उन्हें नहीं पता था कि बाद में इसे कैसे बदला जाएगा? उन्होंने कहा, 'मैंने यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ में शूट किया था। जब मैंने यह गाना शूट किया, तो मैंने इसके लिए हां कहा, क्योंकि यह एक बड़ी फिल्म का हिस्सा था। 

संजय दत्त के साथ काम करने का मौका था। भला कौन इसके लिए मना करता? मुझे लगा कि यह 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाने का रीमेक था।
बता दें कि 'सरके चुनर...' फिल्म 'केडी-द डेविल' का गाना है, जिस पर काफी विवाद हुआ था। इस पर आपत्तिजनक बोल और फूहड़ता के आरोप लगे थे और गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें