फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोरा और माधुरी दीक्षित की डांस परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल, उदयपुर में अरबपति की बेटी की शादी में नजर आए सेलेब्स

Sun, 23 Nov 2025 08:00 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nora Fatehi And Madhuri Dixit Dance Performance: उदयपुर में यूएस बेस्ड एक नामी अरबपति की बेटी की शादी हुई। इस शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों का मेला लग गया। कई सेलेब्स ने शादी में डांस परफॉर्म किया। लेकिन नोरा और माधुरी की डांस परफॉर्मेंस ने महफिल ही लूट ली।

विज्ञापन
नोरा फतेरी और माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@bollyalok, @viralbhayani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में एक शादी काफी चर्चा में है। उदयपुर में यूएस बेस्ड अरबपति की बेटी की शादी हो रही है। इस शादी में परफाॅर्म करने के लिए हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज तक आईं। साथ ही रणवीर सिंह, कीर्ति सेनन के अलावा कई सेलेब्स ने परफॉर्मेंस दी। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा नोरा फतेही के डांस की रही। शादी से जुड़े एक इवेंट में शनिवार रात नोरा ने जबरदस्त डांस किया। माधुरी दीक्षित ने भी स्टेज पर अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाईं। 

विज्ञापन


नोरा फतेही ने किया कमाल का डांस 
नोरा फतेही ने शादी में कई गानों पर डांस परफॉर्म किया। साथ ही शादी में शामिल हुए मेहमानों को भी अपनी डांस परफॉर्मेंस का हिस्सा बनाया। नोरा का डांस ही नहीं लुक भी काफी चर्चा में रहा।
 

माधुरी दीक्षित की अदाओं भी जीता सबका दिल 

विज्ञापन

माधुरी दीक्षित बहुत ही एलीगेंट गेटअप में नजर आईं। उन्होंने अपने हिट गानों पर शादी में डांस परफॉर्मेंस दी। हरे और गुलाबी रंग के लहंगे में वह काफी सुंदर लग रही थीं। उनकी अदाओं ने तो फैंस का दिल जीत लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें: अरबपति की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारों का मेला, हॉलीवुड सिंगर जेनिफर लोपेज और ट्रंप के बेटे ने की शिरकत 

सोफी चौधरी ने दूल्हा-दुल्हन के साथ गाया गाना 
अरबपति की बेटी की शादी में स्टेज पर होस्ट के तौर पर सोफी चौधरी नजर आईं। उन्होंने दूल्हा-दूल्हन के साथ गाया गया। एक्ट्रेस सोफी कमाल की एंकरिंग करने के लिए जानी जाती हैं। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें