फिल्म में ‘रामायण’ के लेखक को लेकर नराजगी
अपनी पोस्ट में नितीश भारद्वाज ने कहा, ‘फिल्म में बताया गया कि रामायण का कोई भी एक लेखक नहीं है। मगर यह बात सही नहीं है। मेरे विचार से वाल्मिकी इस काव्य के लेखक हैं। रामायण के दूसरे वर्जन क्रिएट किये गये हैं। भूगोल के आधार पर अलग-अलग तरीकों से इसे अन्य लेखकों मे दर्शाया है।’
कैकसी और रावण थे राक्षक
नितिश भारद्वाज ने रावण और उसके परिवार के संबंध में भी विचार रखे। उन्होंने लिखा, ‘रावण को फिल्म में तीनों लोकों में असुर सम्राज्य की स्थापना करने वाला दिखाया गया। मगर रावण राक्षक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करता है। यह संस्कृति भौतिक चीजों और साइंस में अच्छी हो सकती है मगर रहेगी वैदिक संस्कृति के विपरीत ही।’
नीतीश भारद्वाज, फिल्म रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
रावण के वैदिक ज्ञान पर किये सवाल
आगे अपनी पोस्ट में नितिश ने कहा ‘रावण की मां कैकसी के पिता राक्षस सुमाली थे। उन्होंने शादी ऋषि विश्रवा से की थी। रावण को उसके पिता से वैदिक ज्ञान मिला था। मगर मेरे विचारों के हिसाब से उसने शिव तांडव के अलावा उस ज्ञान का कभी उपयोग नहीं किया। फिर अश्वमेघ घोड़े का उपयोग करना उचित नहीं था।’
अरुण गोविल की तारीफ
नितिश भारद्वाज ने पोस्ट में अरुण गोविल के अभिनय की तारीफ की। उन्होंने लिखा 'अरुण ने अपने किरदार राजा दशरथ के साथ पूरा न्याय किया। उनके चेहरे पर किरदार का दुख साफ नजर आ रहा था। अरुण गोविल ने फिल्म की इज्जत बचा ली।'
बीते दिनों की आलोचना
पिछले दिनों भी सोशल मीडिया के माध्यम से नीतीश ने फिल्म की आलोचना की थी। इंस्टाग्राम पर नीतीश ने लिखा, 'रामायण भारत के डीएनए में बसी है। रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है। यह सनातन भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना में गहराई से रची-बसी है। इसके नायक, नायिका और खलनायक इस महाकाव्य के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं। उनके चरित्र और महत्व को यूं ही मनमाने ढंग से नहीं बदला जा सकता।'