संगीत के कलाकारों को किया सम्मानित
नीता अंबानी ने मशहूर कलाकार हरिहरन, कविता कृष्णमूर्ति, सुरेश वाडकर, शिवमणि और तौफीक कुरैशी को सम्मानित किया। नीता ने म्यूजिक के प्रति इन कलाकारों के समर्पण और कला में उनके योगदान की सराहना की।
इस दौरान उन्होंने उस्ताद जाकिर हुसैन और इन कलाकारों के बीच रहे गहरे रिश्ते को भी याद किया। साथ ही इस खास आयोजन को साकार करने में थिएटर निर्देशक फिरोज अब्बास खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिससे कार्यक्रम की खूबसूरती और बढ़ गई।
2024 में हुआ था जाकिर हुसैन का निधन
बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन 15 दिसंबर 2024 को हो गया था। वह एक फेफड़ों की बीमारी ‘इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस’ से जूझ रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में लगातार परेशानी होती थी।
उनका अंतिम संस्कार अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक कब्रिस्तान में किया गया था, जहां उनके परिवार, करीबी दोस्तों और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।
उस्ताद जाकिर हुसैन मशहूर तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के बेटे थे। उन्होंने भारतीय शास्त्रीय संगीत की परंपरा को दुनियाभर के संगीत के साथ जोड़कर बेहतरीन म्यूजिक दिया है।