फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारा पहुंची करीना कपूर, निमरत कौर ने बांटा कड़ा प्रसाद; पति और बेटे संग दिखीं नेहा

Wed, 05 Nov 2025 05:14 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nimrat Kaur Viral Video: गुरु नानक जयंती के मौके पर कई सेलेब्स गुरुद्वारा पहुंचे हैं। किसी ने यहां कड़ा प्रसाद बांटा तो कोई अपने परिवार के साथ आया।
विज्ञापन
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfare
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज पूरा देश गुरु नानक जयंती मना रहा है। इस मौके पर कई लोग गुरुद्वारा जाते हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री निमरत कौर भी गुरुद्वारा पहुंची हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने मीडिया को कड़ा प्रसाद बांटा है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है। वह सलवार सूट में काफी खुश नजर आ रही हैं। करीना कपूर और नेहा धूपिया भी गुरुद्वारा पहुंची हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री निमरत कौर गुरुद्वारा पहुंची हैं। वह पहले मीडिया वालों को कड़ा प्रसाद बांटती हैं, इसके बाद अपने पास खड़ी महिला को भी कड़ा प्रसाद देती हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए पैपराजी को पोज दिए और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। निमरत ने जहां कड़ा प्रसाद बांटा है वहां काफी अच्छी सजावट है।
 

यूजर्स को पसंद आया निमरत का काम 
वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'कड़ा प्रसाद दोनों हाथों से लिया जाता है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'वाव'। कई यूजर्स ने कमेंट में दिल और फायर वाला इमोजी कमेंट किया है।

यह खबर भी पढ़ें: अरबाज खान की हॉरर फिल्म 'काल त्रिघोरी' का ट्रेलर हुआ जारी, रिलीज डेट भी आई सामने

निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम
निमरत कौर का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि निमरत कौर हिंदी फिल्मों में काम करने के अलावा अमेरिकन टेलीविजन में काम करती हैं। बॉलीवुड फिल्म 'द लंचबॉक्स' में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। फिल्म 'पेडलर्स' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली निमरत कौर को आखिरी बार फिल्म 'कालीधर लापता' (2025) में देखा गया था। इसमें अभिषेक बच्चन भी थे। वह जल्द ही फिल्म 'सेक्शन 84' का हिस्सा होंगी।

गुरुद्वारा पहुंचीं करीना कपूर
अभिनेत्री करीना कपूर भी गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारा पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो आया है जिसमें वह गुरुद्वारा से बाहर निकल रही हैं।
 

नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहुंचे गुरुद्वारा
गुरु नानक जयंती के मौके पर नेहा धूपिया अपने पति अंगद बेदी और अपने बच्चे के साथ गुरुद्वारा पहुंची हैं। यहां उन्होंने पैपराजी को पोज दिए।
 

प्रिंस-युविका
अभिनेता प्रिंस नरूला और अभिनेत्री युविका चौधरी भी गुरुद्वारा पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी बेटी की झलक दिखाई है।
 

यशवर्धन अहूजा
अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन अहूजा भी गुरु नानक जयंती के मौके पर गुरुद्वारा के बाहर नजर आए। यहां उन्होंने पैपराजी को पोज दिए।
 


 
विज्ञापन

हंसिका मोटवानी
हंसिका मोटवानी गुरुद्वारा में माथा टेकनें पहुंची। उन्हें गुरुद्वारा से तेजी से बाहर निकलते हुए देखा गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें