निमरत ने दीं फैंस को शुभकामनाएं
अभिनेत्री निमरत कौर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे गुजरात के दीव स्थित श्री गंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करती दिख रही हैं। पारंपरिक ड्रेस में शिवलिंग की आराधना करते हुए अभिनेत्री ने तस्वीरें वीडियो साझा किए हैं।
इसके साथ शुभकामना देते हुए निमरत ने लिखा है, 'महादेव का दिव्य आशीर्वाद हमारी सभी परेशानियों को दूर करे और हमें भीतर से मजबूत बनाए। सभी को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं। नमः पार्वतीपतये हर हर महादेव।
महादेव की भक्ति में लीन निया
टीवी जगत की चर्चित अदाकारा निया शर्मा ने भी सावन शिवरात्रि पर मंदिर जाकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं।
- निया ने पोस्ट के साथ लिखा है, 'सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं'।
- 'मम्मी ने बोला है कि सावन के चार सोमवार मंदिर जाना है तो जाना है'।
अनन्या पांडे ने भी सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए प्रशंसकों को सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
भूमि पेडनेकर भी महाकाल की भक्ति में लीन नजर आईं। उन्होंने भी फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।