फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंकज धीर के निधन के बाद बेटे निकितिन का पहला पोस्ट; भावुक नोट में लिखा- मैंने अपने गुरु और दोस्त को खो दिया

Sun, 26 Oct 2025 08:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nikitin Dheer Emotional Post: मशहूर अभिनेता पंकज धीर के निधन के दस दिन बाद बेटे निकितिन धीर ने भावुक पोस्ट करते हुए लंबा नोट लिखा है। 

विज्ञापन
निकितिन धीर और पंकज धीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 अक्टूबर को अनुभवी कलाकार पंकज धीर, जिन्हें महाभारत में कर्ण की भूमिका के लिए पहचाना जाता था। उनका 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अब निधन के 10 दिनों के बाद बेटे निकितिन धीर ने पहला पोस्ट किया है और लंबा चौड़ा भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। साथ ही निकितिन ने अपने दिवंगत पिता को सबसे अच्छा दोस्त बताया है। 

निकितिन धीर ने दिवंगत पिता पंकज को किया याद

विज्ञापन

निकितिन धीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इसमें वो अपने दिवंगत पिता पंकज धीर की अस्थियां विसर्जित करते दिख रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपने पिता की कुछ पुरानी तस्वीरें भी उसी वीडियो में साझा की हैं। निकितिन ने भावुक नोट में कहा कि उन्हें अपने पिता को प्रशंसकों और सेलेब्स से ढेर सारा प्यार मिला, इसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। निकितिन ने लिखा कि मैं अपनी भावनाएं काबू करने की कोशिश कर रहा हूं, क्योंकि कहा गया है कि जन्म के बाद केवल मृत्यु ही निश्चित है। आगे उन्होंने कहा, ‘15 अक्टूबर 2025 को, मैंने अपने पिता, अपने गुरु, अपने सबसे अच्छे दोस्त पंकज धीर को खो दिया। वह कुछ समय से ठीक नहीं थे, इसने हमें एक परिवार के रूप में तोड़ दिया।’ 
 


उन्होंने मुझे धैर्य रखना सिखाया
आगे नोट में निकितिन ने लिखा, ‘आज मुझे उनका बेटा होने पर पहले से कहीं अधिक गर्व है। वह सबसे अच्छे पिता थे। उन्होंने मुझे सिखाया कि धैर्य क्या है, चरित्र क्या है, निष्ठा क्या है, दृढ़ता क्या है और कैसे अपने सपनों का पीछा करना चाहिए, भले ही दुनिया आपको भ्रम में समझे। उन्होंने मुझे जो भी जीवन के सबक सिखाए, मैं जब तक सांस लेता रहूंगा वो मेरे लिए एक स्टार रहेंगे।’ 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने मां सोनी राजदान के जन्मदिन पर साझा कीं प्यारी तस्वीर, लिखा- ‘आप मेरी दुनिया हो…’

ऋषिकेश में किया अस्थि विसर्जन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें