जाने से एक दिन पहले आया जोया अख्तर का फोन
निक्की ने आगे बताया कि उन्होंने फिल्म के लिए सीन रीडिंग की थी और टीम को उनका काम पसंद भी आया था। यहां तक कि टीम ने उनका पासपोर्ट भी ले लिया था और उनकी डेट्स भी बुक हो चुकी थीं।
एक्ट्रेस ने बताया कि वह भारत में टीम से मिलने के बाद अपने घर वापस जा रही थीं, ताकि परिवार को बता सकें कि वह दो-तीन महीने के लिए क्रूज पर रहेंगी। लेकिन घर जाने से ठीक एक दिन पहले उन्हें जोया अख्तर का फोन आया।
निक्की के मुताबिक, जोया ने उनसे कहा, ‘निक्की, मुझे बहुत अफसोस है, लेकिन एक इंटरनल फैसले की वजह से हम आपके साथ आगे नहीं बढ़ रहे हैं।’ निक्की ने आगे कहा, ‘मेरे मन में हमेशा यह ख्याल रहता है कि काश मुझे वो रोल मिल गया होता। लेकिन ठीक है। जो नहीं होता, वो नहीं होता। जो होना होता है, वही होता है।’
क्यों शेफाली शाह को मिला रोल?
निक्की का मानना है कि यह फैसला शायद फिल्म की क्रिएटिव जरूरत के हिसाब से लिया गया था। उन्हें लगता है कि मेकर्स को शायद लगा हो कि उनकी पर्सनैलिटी किरदार के लिए थोड़ी ज्यादा मजबूत है।
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगा था कि मैं इस किरदार के लिए बिल्कुल सही हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्होंने यह फैसला क्रिएटिव तरीके से लिया। शायद उन्हें लगा कि मेरी पर्सनैलिटी और शेफाली की पर्सनैलिटी में, मैं थोड़ी ज्यादा स्ट्रॉन्ग नजर आती हूं। शायद उन्हें लगा कि पत्नी का किरदार ऐसी महिला का होना चाहिए, जो थोड़ी वल्नरेबल दिखाई दे।’
उन्होंने आगे कहा कि शायद संवेदनशील और कमजोर किरदार निभाना शेफाली शाह की खासियत है। इसलिए उन्होंने इस फैसले को स्वीकार किया और कहा कि वह इस फैसले पर सवाल नहीं उठा सकतीं।
हालांकि, निक्की ने माना कि उन्हें आज भी इस रोल के हाथ से निकल जाने का अफसोस है।
'दिल धड़कने दो' के बारे में
'दिल धड़कने दो' में अनिल कपूर, शेफाली शाह, प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और फरहान अख्तर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया था।
ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने देखी 'बंटवारा 1947'; बोलीं- 'सनी देओल की एक्टिंग जबर्दस्त'; पोते करण की तारीफ में कही ये बात