टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा अपनी अदाकारी के साथ-साथ बोल्डनेस के लिए भी पहचानी जाती हैं। निया की गिनती टीवी की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में होती है। अभिनेत्री अपने प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी पर भी विचार साझा करते हुए देखी जाती हैं। इस, साल अभिनेत्री को वर्चुअल भाई दूज से ही संतोष करना पड़ेगा, क्योंकि उनके भाई विनय शर्मा, जो बेंगलुरु के एक आईटी में काम करते हैं, हाल ही में अभिनेत्री का जन्मदिन मनाने मुंबई आए थे।
इस तरह निभाती हैं निया भाई दूज की रस्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री अपने भाई को लेकर कहती हैं, "वह अक्सर मुझे उपहारों से सरप्राइज देते हैं; हमें एक-दूसरे को उपहार देने के लिए किसी अवसर की जरूरत नहीं है। भाई दूज पर हमारी एक छोटी सी रस्म होती है, जिसमें टीका होता है और मैं उन्हें एक नारियल और ढेर सारे फल देती हूं।"
Shah Rukh Khan: ऐसा था घर के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ शाहरुख का व्यवहार, सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा
पिता की भूमिका निभाई भाई ने
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए निया साझा करती हैं, "मैं उनसे चार साल छोटी हूं और बड़े होते हुए, हम दो पागल थे जो एक-दूसरे को मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फिर जीवन में कुछ ऐसा हुआ और चीजें कठिन हो गईं। उन्होंने एक पिता की तरह मेरी देखभाल की और हमारे परिवार का आधार बन गए। उन्होंने वर्षों से हमारे बीच होने वाले मूर्खतापूर्ण झगड़ों की भरपाई कर दी है।"
कैसा है भाई से रिश्ता?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निया शर्मा विनय के साथ अपने रिश्ते को "बेहद मजबूत" बताती हैं। वह कहती हैं, "आज, वह मुझसे ज्यादा शांत और भावनात्मक रूप से कमजोर हैं। दरअसल, पिछले एक साल में उन्हें कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हुई हैं और इस वजह से मैं उनसे और भी ज्यादा प्यार करने लगी हूं। मुझे लगता है कि तब मैं उनके और भी करीब आ गई थी। मैं अपने भाई को लेकर बहुत भावुक और सुरक्षात्मक हो जाती हूं। शुक्र है कि अब वह ठीक हैं।”
Lucky Baskhar OTT Release: 'लकी भास्कर' की ओटीटी रिलीज की तारीख तय? दुलकर सलमान की क्राइम ड्रामा फिल्म....