निया शर्मा लगभग चार साल के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस विषय में निया कहती हैं, 'मैं अपने करियर के उस दौर में हूं जहां मैं जब चाहे अपनी मर्जी से ब्रेक ले सकती हूं। मुझे कुछ अलग करना था इसलिए मैंने इतंजार किया। यह शो मेरे पिछले सभी शो के बहुत अलग है'।
निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री की महशूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन दिनों निया अपने शो 'सुहागन चुड़ैल' की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। निया इस शो में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। निया के चाहने वालों में अभी से ही कलर्स टीवी पर आने वाले इस शो के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं इस शो के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री ने अपने करियर और चार साल लंबे ब्रेक के बारे में भी खुलकर बातें करती नजर आईं।
विज्ञापन
जान-बुझ कर लिया था ब्रेक
निया शर्मा लगभग चार साल के बाद टीवी पर वापसी कर रही हैं। इस विषय में निया कहती हैं, 'मैं अपने करियर के उस दौर में हूं जहां मैं जब चाहे अपनी मर्जी से ब्रेक ले सकती हूं। मुझे कुछ अलग करना था इसलिए मैंने इतंजार किया। यह शो मेरे पिछले सभी शो के बहुत अलग है। मेरा किरदार चैलेंजिग है'।
काम के लिए भीख नहीं मांगा कभी
निया शर्मा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'ऐसा नहीं था कि मुझे ऑफर नहीं मिल रहे थे। मुझे लगातार काम के लिए अप्रोच किया जा रहा था, लेकिन मुझे कुछ अलग करना था इसलिए मैंने इंतजार किया। सच कहूं तो मुझे यह कभी नहीं लगा कि अगर मैं परदे पर नहीं दिखूंगी तो लोग मुझे भूल जाएंगे। मैं कभी किसी से काम के लिए भीख मांगने नहीं गई। यह ब्रेक मैंने अपनी मर्जी से लिया था। मैं हमेशा से कुछ अलग करने में विश्वास करती आई हूं'।
'सुहागन चुड़ैल' को लेकर हैं उत्साहित
निया शर्मा पिछली बार 'नागिन 4' में नजर आई थीं। इस शो के बाद वे रियलिटी शो हिस्सा बनीं। अब वे चार साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। निया कहती हैं, 'मैं काम और जिंदगी में बैलेंस बना कर रखना पसंद करती हूं। मुझे नहीं लगता है कि मैं हर दिन बाहर जाऊं और सबको बताऊं कि मुझे काम चाहिए। मैं चार साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रही हूं। इस शो में मुझे मेरा रोल काफी अलग और नया लगा इसलिए मैंने इसे स्वीकार किया'।