फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prabhas: 'कल्कि 2898 एडी' स्टार प्रभास की आगामी तीन फिल्में, जिन पर दांव पर लगे हैं करोड़ों रुपये

Sat, 27 Apr 2024 06:04 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला

सार

प्रभास की आगामी तीन फिल्मों पर 1000 करोड़ से भी ज्यादा का दांव लगा है। 'कल्कि 2898 एडी' के अलावा प्रभास की दो फिल्में- 'द राजा साब' और 'स्पिरिट' भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।
विज्ञापन
प्रभास की आगामी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रभास भारतीय सिनेमा में एक बड़ा नाम हैं। उनकी फिल्में पैन इंडिया स्तर पर पसंद की जाती हैं। फिल्म 'बाहुबली' के बाद प्रभास की लोकप्रियता दुनियाभर में बढ़ी। इस फिल्म के दोनों पार्ट में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आए। प्रभास इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं। इनमें सबसे पहला नाम 'कल्कि 2898 एडी' फिल्म का है, जो अगले महीने रिलीज को तैयार है। इसके अलावा कुछ और फिल्मों से वह दर्शकों को मनोरंजन का डोज देंगे। 'कल्कि 2898 एडी' के अलावा प्रभास की दो फिल्में- 'द राजा साब' और 'स्पिरिट' भी सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। 

विज्ञापन

 

'कल्कि  2898 एडी' 
नाग अश्विन द्वारा निर्देशित 'कल्कि  2898 एडी' में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हसन नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए है। इस फिल्म की घोषणा साल 2020 में ही कर दी गई थी। हालांकि, इसकी शूटिंग जुलाई 2021 से शुरु की गई। इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। अब तक निर्माताओं द्वारा जारी किए गए टीजर से पता चलता है कि यह एक साइंस-फिक्शन फिल्म होगी, जिसमें भारत का इतिहास और उससे जुड़ी पौराणिक कथाओं का मिश्रण भी देखने को मिलेगा।
 

'द राजा साब'
प्रभास की इस फिल्म को भी अच्छी-खासी चर्चा मिल रही है। यह फिल्म एक रोमांटिक हॉरर फिल्म होगी। इस का निर्देशन मारुति दसारी कर रहे हैं। उन्होंने ही इसकी कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में प्रभास के साथ संजय दत्त, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार और मालविका मोहन भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले टी.जी. विश्वा प्रसाद कर रहे हैं।
विज्ञापन

'द राजा साब' का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये के आस पास बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास इस फिल्म के लिए फीस नहीं ले रहे हैं। उन्होंने फिल्म के मुनाफे में हिस्सादारी ली है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा जनवरी 2024 में की गई थी। निर्माताओं ने इस फिल्म से प्रभास का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में वह अतरंगी अंदाज में दिख रहे हैं। काले रंग की शर्ट और लुंगी पहने प्रभास पूरी तरह से साउथ वाला फील दे रहे हैं।
 

'स्पिरिट'
'कबीर सिंह' और 'एनिमल' से देशभर में मशहूर हुए निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'स्पिरिट' का बजट 300 करोड़ के आसपास है। संदीप रेड्डी वांगा ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि प्रभास और उनके साथ आने पर फिल्म के लिए क्रेज काफी बढ़ जाएगा। इसके बाद अगर टीजर और ट्रेलर ने अपना काम कर दिया तो फिल्म पहले दिन ही 150 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कारोबार कर सकती है। हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।Prabhas: 'कल्कि 2898 एडी' स्टार प्रभास की आगामी तीन फिल्में, जिन पर दांव पर लगे हैं करोड़ों रुपये
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें